पीएम मोदी ने दी कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर को दी बधाई
बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा -अकाली दल के गठबंधन को जहां कुल 117 सीटों में से 19 सीटें ही हासिल हुई हैं वहीं आप को 24 सीटें मिली हैं।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को बधाई दी है। ट्विटर पर मोदी ने लिखा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात की और उन्हें पंजाब में जीत की बधाई दी।
साथ ही उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ्य जीवन की कामना करते हैं।

बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अकाली दल और भाजपा के गठबंधन का सूपड़ा साफ करते हुए 117 में से 74 सीटें हासिल की है।
माना जा रहा है कि यह पूरी जीत का सेहरा सिर्फ अमरिंदर के सर ही बंधेगा क्योंकि उन्होंने पंजाब में कांग्रेस को जिताने के लिए बहुत मेहनत की थी।
ये भी पढ़ें: जो पराक्रम अटल जी यूपी में ना कर पाए वो मोदी ने कर दिखाया












Click it and Unblock the Notifications