पंजाब और हरियाणा का दौरा करेंगे PM मोदी, इस तारीख को एक ही दिन में कार्यक्रम

मोहाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अगस्त को पंजाब और हरियाणा आएंगे। प्रधानमंत्‍री कार्यालय की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई। बताया या कि, मोदी सुबह करीब 11 बजे हरियाणा के फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद वह पंजाब के मोहाली जाएंगे। पीएमओ ने बताया कि, प्रधानमंत्री पंजाब के मुल्लांपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन करेंगे।

PM Narendra Modi to visit Haryana & Punjab on 24th August

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के देखते हुए उनके संभावित रूट व इलाकों में सुरक्षा तैयारियां जोरों पर हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर पंजाब पुलिस के अधिकारियों की बैठकों का दौर जारी है। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री के पिछले दौरे दौरान सुरक्षा में हुई घटना से सबक लेते हुए राज्य की पुलिस ने फाइव लेयर सिक्योरिटी योजना में 7 हजार से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया है। इसके अलावा 23 व 24 अगस्त को मुल्लांपुर से 3 से 5 किमी के दायरे में किसी भी संगठन के प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है। इसके साथ ही न्यू चंडीगढ़ से सिसवां रोड की मुरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है, जो पिछले कई महीनों से नहीं चल रहा था।

PM Narendra Modi to visit Haryana & Punjab on 24th August

दोनों राज्‍यों की पुलिस द्वारा प्रधानमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में सेंध लगने के कारण बीच में ही दिल्ली लौटना पड़ा था। बीच सड़क पर उनके कारवां को कुछ देर के लिए रुकना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+