फेसबुक पर 10000 लाइक्स से परेशान बसंल पहुंचे पुलिस की शरण में

pawan kumar bansal
चंडीगढ़। पूर्व रेलवे मंत्री और चंडीगढ़ से कांग्रेस के सांसद पवन कुमार बंसल इन दिनों सुर्खियों से ल गभग गायब हो गए है। रेलवे घोटाले में नाम आने के बाद उन्होंने अपने मंत्रीपद से इस्तीफा दे दिया था। लंबे अरसे के बाद एकबार फिर से बसंल सुर्खियों में आ गए है।

दरअसल पवन बंसल इन दिनों अपने फेसबुक पेज पर 'लाइक' की संख्‍या बढ़ने से परेशान हैं। बसंल के फेसबुक पेज पर महज 24 घंटों में 10000 लाइक्स आ गए। मंगलवार से बंसल के फेसबुक पेज पर उन्हें पसंद करने वालों की संख्या में 10,900 की वृद्धि हुई। बंसल के मुतबिक 24 दिसंबर तक उनके पेज पर लाइक्‍स की संख्‍या 51,600 थी, लेकिन 25 दिसंबर को यह संख्‍या 62,500 हो गई।

इस बात से परेशान बंसल ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। उनका मानना है कि इसके पीछे शरारती तत्वों का हाथ हो सकता है। इस बाबत उन्‍होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और चंडीगढ़ पुलिस ने मामले की जांच के आदेश दे दिए। पुलिस को अपनी शिकायत में बंसल ने बताया कि आम तौर पर रोजाना 10 से 20 लोग उनका फेसबुक पेज लाइक करते हैं, लेकिन एक दिन में 10,000 लाइक्‍स होना अजीब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+