Panjab News: पंजाब सरकार ने बनाया डेवलपमेंट कमीशन, नीति आयोग की तर्ज पर हुआ गठन
Panjab News: पंजाब सरकार ने नीति आयोग की तर्ज पर डेवलपमेंट कमीशन का गठन कर दिया है। यह गठन चुपचाप में किया गया है। हालांकि अभी तक अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति नहीं की गई है। लेकिन वाइस चेयरपर्सन लगा दी गई है। यह आयोग सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमों को लोगों में तेजी से लागू करवाने और रिसर्च करके विभागों में सुधारो की गुंजाइश पर काम करेगा।
पिछले दिनों किया गया गठन
पंजाब डेवलपमेंट कमिश्नर का गठन पिछले दिनों कर दिया गया है। लेकिन इसके बारे में सरकार ने ज्यादा कोई प्रचार प्रसार नहीं किया है। बल्कि कैबिनेट में इसे मंजूरी दे दी गई है। केंद्र सरकार में जिस तरह नीति आयोग विभागों को रिसर्च के आधार पर अपनी नीतियों को लागू करने में सहायता करता है। ठीक यही काम यह कमीशन भी करेगा। फिलहाल इस पर किसी भी व्यक्ति की अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति नहीं की गई है। लेकिन बोस्टन कंसल्टेंसी ग्रुप में उच्च पदों पर काम करने वाली सीमा बंसल को वाइस चेयरपर्सन के तौर पर लगाया गया है। सीमा बंसल ने अपने इंटरनेट मीडिया पर इसकी जानकारी भी साझा कर दी है।

पार्टी ने पंजाब की जनता से किए कई वादें
आम आदमी पार्टी ने चुनाव में उतरने से पहले पंजाब के लोगों के साथ कई तरह के वादे किए हैं। विभिन्न विभागों में बड़े रिफॉर्म्स लाने का भी वादा किया है। उन्हें किस तरह लागू किया जाना है। यह कमीशन उस पर काम करेगा। इसमें मोहल्ला क्लीनिक, स्कूल ऑफ इमीनेंस, एग्रीकल्चर पॉलिसी आदि प्रमुख तौर पर शामिल है। इसके अलावा रेवेन्यू में किस तरह से वृद्धि की जानी है। टैक्स चोरी को कैसे रोका जा सकता है। इस पर भी आयोग अपनी सलाह देगा।
विभिन्न विभागों के साथ करेगा काम
यह आयोग 6 सदस्य होगा। जिसमे चेयरमैन चेयरपर्सन के अलावा चार और सदस्य है। इसे लेकर दावा किया गया है कि सभी अपनी अपनी फील्ड के बड़े टेक्नोक्रेट होंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही आयोग के लिए किसी चेयरमैन की नियुक्ति करेंगे। सरकार इन दिनों अपनी पहली एग्रीकल्चर पॉलिसी लाने पर काम कर रही है। इसके लिए 11 सदस्य कमेटी का गठन कर दिया गया है। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार करके मुख्यमंत्री को सौंप दी है। मुख्यमंत्री इसे किसी भी दिन सार्वजनिक कर सकते हैं। आयोग इस रिपोर्ट के आधार पर नीति को लागू करने में भी अपनी अहम भूमिका निभाएगा। यह आयोग विभिन्न विभागों के साथ तालमेल स्थापित कर काम करेगा।












Click it and Unblock the Notifications