चंडीगढ़ की नई मेयर ने की सीएम खट्टर से मुलाकात, पार्टी नेता भी रहे साथ

चंडीगढ़ 9 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के नेतृत्व में चंडीगढ़ की नवनियुक्त मेयर सरबजीत कौर, वरिष्ठ उपमहापौर दिलीप शर्मा, महापौर अनूप गुप्ता ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ हाल ही में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए देविंदर सिंह बबला, उनकी पत्नी पार्षद हरप्रीत कौर बबला और पूर्व पार्षद जगतार सिंह जग्गा भी मौजूद रहे।

Khattar

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नवनियुक्त महापौर, वरिष्ठ उप महापौर व उपमहापौर को हार्दिक बधाई दी गई और आगामी कार्यकाल की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा की नीतियों पर विश्वास रखते हुए उनको नगर निगम की सत्ता सौंपी है। जनता का विश्वास कायम रखना बहुत जरूरी है और शहर के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उक्त सभी पदाधिकारी शहर के विकास को गति देने में अपनी नेक नियति से कार्य करेंगे। निगम में इस जीत पर उन्होंने चंडीगढ़ के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+