नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर हिरासत में लिया गया
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में आज पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में लखीमपुर खीरी की ओर रवाना हुए।
चंडीगढ़, 7 अक्टूबर। नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में लखीमपुर खीरी की ओर कूच कर रहे कांग्रेस नेताओं और समर्थकों को हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया गया है। जैसे ही उन्होंने यूपी में घुसने की कोशिश की सिद्धू सहित सभी को यमुना नगर (हरियाणा)- सहारनपुर (यूपी) बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया गया।

कूच के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि अगर यदि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ कोई ऐक्शन नहीं लिया गया तो वह भूख हड़ताल करेंगे। नवजोत सिंह सिद्धू का काफिला लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो चुका है। इस काफिले में पंजाब कांग्रेस से लगभग सभी बड़े नेता शामिल हैं।
Recommended Video
कई कैबिनेट मंत्री और विधायकों के साथ सैकड़ों गाड़ियों का काफिला सिद्धू के साथ है। बता दें कि अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। ये एफआईआर बहराइच के जगजीत सिंह ने दर्ज कराई है। एफआईआर के मुताबिक आशीष उस कार में बैठा था जिसने किसाों को कुचला था। इसके अलावा आशीष के ऊपर गोलियां चलाने का भी आरोप है।इससे पहले दिन में, पंजाब कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ने पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में लेने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की खिंचाई की और उन पर संविधान की भावना का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें दमदार आवाज होने के बावजूद यूके में अगले महीने होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर इतने चिंतित क्यों हैं सोनू निगम?
यह मार्च मोहाली के एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से शुरू हुआ। बता दें कि मंगलवार को सिद्धू ने कहा था कि यदि गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह मार्च निकालेंगे।












Click it and Unblock the Notifications