दमदार आवाज होने के बावजूद यूके में अगले महीने होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर इतने चिंतित क्यों हैं सोनू निगम?
सोनू निगम, ये वो नाम है जिसकी आवाज का जादू बच्चे, बूढ़े युवा हर किसी के सिर चढ़कर बोलता है। फिर सोनू अगले महीने यूके में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर इतने चिंतित क्यों हैं?
मुंबई, 6 अक्टूबर। सोनू निगम, ये वो नाम है जिसकी आवाज का जादू बच्चे, बूढ़े, युवा हर किसी के सिर चढ़कर बोलता है। इतना ही नहीं सोनू निगम के बारे में कहा जाता है कि उनकी आवाज महान गायक मोहम्मद रफी से मिलती है। लॉइव कॉन्सर्ट के मामले में तो सोनू का जवाब नहीं। बॉलीवुड में शायद ही कोई दूसरा सिंगर हो जिसने सोनू निगम के बराबर लाइव कॉन्सर्ट किये हों। आपको जानकार हैरानी होगी की सोनू फिल्मों में गाना गाकर इतने पैसे नहीं कमाते जितने की वह लाइव कॉन्सर्ट से कमाते हैं। सोनू अगले महीने से वर्ल्ड टूर कर रहे हैं। अगले महीने उनका कॉन्सर्ट यूके में है, लेकिन सोनू इसको लेकर काफी चिंतित हैं। आखिर क्या है उनकी चिंता की वजह? आइये जानते हैं....

'रफी, किशोर और मैं' है कॉन्सर्ट का टाइटल
इससे पहले की हम आपको बताएं कि सोनू कॉन्सर्ट को लेकर इतने चिंता में क्यों है। आपको बता दें कि यूके में होने वाले इस कॉन्सर्ट का टाइटल रफी, किशोर और मैं रखा गया है। इसी कॉन्सर्ट से उनके वर्ल्ड टूर की शुरुआत होगी। भारत ही नहीं सोनू की आवाज की सारी दुनिया दीवानी है।

कॉन्सर्ट को लेकर इस वजह से चिंतित हैं सोनू
दरअसल मामला ये है कि यूके में भारत की कोविशील्ड को मान्यता नहीं मिली है और यदि कोई भारतीय यूके की यात्रा करता है तो उसे 10 दिन के क्वारंटीन में रहना पड़ता है। सोनू निगम इसी बात को लेकर चिंतित हैं। सोनू ने कहा मैं आशा करता हूं कि नवंबर में मेरे कॉन्सर्ट से पहले कोविशील्ड को यूके में मान्यता मिल जाएगी और हमें क्वारंटीन से नहीं गुजरना पड़ेगा।
Recommended Video

कॉन्सर्ट कैंसिल किया तो हजारों लोगों का नुकसान होगा
सोनू निगम चाहें तो क्वारंटीन से बचने के लिए इस कॉन्सर्ट को कैंसिल कर सकते हैं, लेकिन सोनू का ऐसा कोई इरादा नहीं है। सोनू ने कहा कि यदि कॉन्सर्ट कैंसिल होगा तो हजारों लोगों का नुकसान होगा। हजारों संगीतकारों और रोज कमाकर खाने वालों साउंड इंजीनियर्स और वादकों का नुकसान होगा, जिनकी कमाई लाइव शोज पर ही निर्भर है। उनकी रोजी रोटी का ख्याल रखना मेरी जिम्मेदारी है। संगीतकारों की रोजी रोटी चलती रहे इसके लिए हमने ऑनलाइन शोज भी किए हैं, लेकिन अब पाबंदियां हट चुकी हैं, जो कि अच्छी बात है। मैंने हाल की में गोवा में एक कॉन्सर्ट किया, लेकिन वहां लागू पाबंदियों की वजह से कम ही लोग शो में आए। गौरतलब है कि सोनू निगम पिछले कुछ सालों से दुबई में रहते हैं और उन्हें दुबई का स्पेशल गोल्डन वीजा भी मिला हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications