हरियाणा में कांग्रेस की छुटटी, खिलेगा मोदी क कमल: सर्वे

एबीपी न्यूज-नील्सन के ऑपीनियन पोल के मुताबिक हरियाणा के 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 46 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस 13 सीटों पर सिमटती दिख रही है। अगर ऐसा रहा तो हरियाणा में हुड्डा सरकार की विदाई तय मानी जा रही है। माना जा रहा है कि हरियाणा में अक्टूबर मध्य में चुनाव हो सकते हैं। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 27 अक्टूबर को खत्म हो रहा है, इसलिए चुनाव आयोग को चुनाव प्रक्रिया 20 अक्टूबर तक खत्म करनी होगी।
सर्वे के मुताबिक बीजेपी और हरियाणा जनहित पार्टी के गठबंधन को 56 सीटें मिल सकती हैं, जिनमें से 46 सीटें बीजेपी को मिलने का अनुमान है। दूसरा नबंर आईएनएलडी को हासिल होता दिखाई दे रहा है, जिसे 19 सीटें मिलने का अनुमान है। सत्ताधारी कांग्रेस के 13 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर खिसकने की संभावना जताई गई है। 2 सीटें अन्य को मिल सकती हैं।
ये सर्वे 8,548 लोगों पर करवाया गया है। सर्वे में लोगों ने पसंदीदा मुख्यमंत्री के तौर पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अपनी पसंद बताया है। उन्हें 25 फीसदी वोट मिले है। जबकि आईएनलडी के अभय चौटाला को 15 फीसदी, कैप्टन अभिमन्यु को 12 पर्सेंट और राव इंद्रजीत सिंह को 10 फीसदी लोगों ने सीएम के तौर पर अपनी पसंद करार दिया।












Click it and Unblock the Notifications