चंडीगढ़: शख्स ने सड़क पर थूका, फिर ट्रैफिक मार्शल के कहने पर खुद ही हाथ से किया साफ
चंडीगढ़। कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के चलते चंडीगढ़ में एक पुलिसकर्मी ने बाइक वाहन सवार से सड़क साफ कराई। हुआ यूं, ट्रिब्यून चौक के पास बाइक सवार एक शख्स ने रोड के किनारे थूक दिया। यह देख नाके पर तैनात ट्रैफिक मार्शल से रहा नहीं गया और बाइक सवार को रोक लिया। इसके बाद उसे वापस उस जगह ले जाकर सड़क को हाथ से साफ करवाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ट्रिब्यून चौकी का है मामला
मामला सोमवार (11 मई) ट्रिब्यून चौक के पास दक्षिण मार्ग पर एक नाके का है। इस दौरान हल्लोमाजरा चौक की तरफ से ट्रिब्यून चौक जाने वाली सड़क पर बाइक सवार एक शख्स ने रास्ते में थूक दिया। यह देख ट्रैफिक मार्शल ने फौरन बाइक को नाके पर रुकवा लिया। बाइक पर एक बच्चा भी बैठा था। इसके बाद शख्स को मौके पर ले जाकर रोड साफ करवाई गई। इसके बाद, बाइकर ने जगह पर जाकर अपने हाथों और कुछ घास के साथ थूक को हटा दिया। जब वह लौट रहा था, ट्रैफिक मार्शल पानी की बोतल के साथ उसके पास गया, उसे वापस मौके पर ले गया और जगह को पानी से धुलवाया।

ऐसे धूकना अच्छ थोड़ी होता है
पीछे से पुलिसकर्मी कहता है, 'ऐसा धूकना अच्छा थोड़ी होता है, बच्चों के साथ जा रहे हो आप और इतनी बड़ी गलती कर रहे हो। इसकी सजा है बहुत बड़ी। ऐसा मत करना कभी। हम यहां ड्यूटी कर रहे हैं और आप यहीं थूक रहे हो। आगे से ऐसी गलती मत करना।' ट्रैफिक मार्शल ने कहा, 'मैं पानी की बोतल अपने साथ ले गया था क्योंकि मैं चाहता था कि वह व्यक्ति इसे पानी से साफ करे, लेकिन उसने खुद इसे अपने हाथों और कुछ घासों से साफ किया।'

नहीं किया किसी ने फोर्स
बलदेव सिंह ने बताया कि किसी ने उनको साफ करने के लिए फोर्स नहीं किया था, वो स्वेच्छा से साफ करने के लिए आगे आए। वहीं, सोशल मीडिया पर लोग शख्स की खूब आलोचना कर रहे हैं। किसी ने उनको बेवकूफ बताया तो किसी ने पुलिस की जमकर तारीफ की।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications