लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट- घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा

लुधियाना के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत भुल्लर ने कहा कि गुरुवार को दोपहर करीब 12.25 बजे लुधियाना जिला अदालत परिसर में जो धमाका हुआ, हो सकता है कि उसे मानव बम द्वारा अंजाम दिया गया हो।

चंडीगढ़, 23 दिसंबर। लुधियाना की एक कोर्ट के परिसर में हुए ब्लास्ट में घायल हुए लोगों का हालचाल जानने के लिए डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि मरीजों को मामूली चोटें आई हैं। रंधावा ने कहा कि उनमें से एक मरीज का कहना था कि धमाका इतना तीव्र था कि मानो बिल्डिंग गिर गई हो। पाकिस्तान नहीं चाहता की हम सही से जिएं।

Recommended Video

    Punjab के Ludhiana Court में Blast, Amit Shah ने CM Channi से मांगी रिपोर्ट | वनइंडिया हिंदी
    Sukhjinder Singh Randhawa

    वहीं पंजाब के डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने कहा कि हम इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकते। विशेषज्ञ ही बताएंगे कि इसमें कौन-सा विस्फोट इस्तेमाल किया गया। राज्य और केंद्र की फॉरेंसिक टीम इसे जांच रही हैं। सभी भीड़-भाड़ वाले स्थानों को अलर्ट कर दिया गया है। जनता को भी सचेत रहना चाहिए।

    वहीं, लुधियाना के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत भुल्लर ने कहा कि गुरुवार को दोपहर करीब 12.25 बजे लुधियाना जिला अदालत परिसर में जो धमाका हुआ, हो सकता है कि उसे मानव बम द्वारा अंजाम दिया गया हो। उन्होंने कहा कि हम फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि जो व्यक्ति घटना में मारा गया, जिसकी पहचान होनी बाकी है, वही बम को कोर्ट परिसर में लाया या उस व्यक्ति के बहुत करीब से कोई गुजरा। हम जांच कर रहे हैं।

    बता दें कि पुलिस ने अभी शव को मौके से नहीं उठाया है, पुलिस एनएसजी के बम निरोधक दस्ते का इंतजार कर रही है। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत भुल्लर ने कहा कि इस घटना में मारा गया व्यक्ति ही विस्फोट का मुख्य संदिग्ध है। इस धमाके में 1 व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि 4 लोग बुरी तरह घायल हुए। यह धमाका इतना भयंकर था कि कोर्ट परिसर के बाथरूम की दीवारें और कुछ कमरों के शीशे तक टूट गए।

    बता दें कि पुलिस ने इस हादसे में एक ही व्यक्ति की मौत की खबर दी है, जबकि शुरुआत में दो व्यक्तियों की मौत की खबर सामने आई थी। अगले साल की शुरुआत में राज्य में होने वाले चुनाव से ठीक पहले हुए इस ब्लास्ट ने हलचल पैदा कर दी है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने राष्ट्रविरोधी ताकतों को इस ब्लास्ट का जिम्मेदार बताया है। सीएम चन्नी ने ट्वीट कर कहा- कोर्ट परिसर में हुए इस ब्लास्ट से हैरान हूं। मैं कुछ ही देर में घटना स्थल पर पहुंच रहा हूं और लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। जो कोई भी राज्य की शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    मुझे मारने के लिए किया गया धमाका- हरीश राय ढांडा

    वहीं शिअद नेता और वकील हरीश राय ढांडा, जो आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, ने दावा किया कि इस हमले का निशाना वह थे। विधायक सिमरजीत सिंह बैंस पर हमले का मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाते हुए ढांडा ने कहा कि उनका चैंबर विस्फोट स्थल से मुश्किल से 50 फीट की दूरी पर था। वह बच गए क्योंकि कुछ मिनटों पहले ही वह अपने चैंबर से निकल गए थे। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस घटना पर खेद व्यक्त किया है। इस हादसे को लेकर केजरीवाल ने कहा कि पहले बेअदबी की कोशिश और अब ब्लास्ट। कुछ लोग पंजाब की शांति को भंग करना चाहते हैं। पंजाब की तीन करोड़ जनता उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+