पंजाब में कोई पार्टी जीते मुझे इससे कोई मतलब नहीं, लेकिन मैंने वही कहा जो सच है- कुमार विश्वास

आम आदमी पार्टी के आरोपों पर कुमार विश्वास ने सफाई दी है। संवाददाताओं से बातचीत में कुमार विश्वास ने कहा कि पंजाब में कोई पार्टी जीते मुझे इससे कोई मतलब नहीं, लेकिन मैंने वही कहा जो सच है।

17 फरवरी, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के आरोपों पर कुमार विश्वास ने सफाई दी है। संवाददाताओं से बातचीत में कुमार विश्वास ने कहा कि पंजाब में कोई पार्टी जीते मुझे इससे कोई मतलब नहीं, लेकिन मैंने वही कहा जो सच है।

Kumar Vishwas

बता दें कि कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने एक बार मुझसे कहा था कि या तो मुझे पंजाब का मुख्यमंत्री बनना है या फिर स्वतंत्र देश खालिस्तान का पहला प्रधानमंत्री। इस पर राघव चड्ढा ने पलटवार करते हुए कहा था कि यदि केजरीवाल ने कुमार विश्वास से ऐसा कहा था तो वह इतने समय तक चुप क्यों थे, उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों से केजरीवाल के मंसूबों को क्यों नहीं बताया।

यह भी पढ़ें: 'खालिस्तान' के आरोपों पर बोले राघव चड्ढा, यदि केजरीवाल ने ऐसा कहा था तो कुमार इतने दिनों तक चुप क्यों रहे

अब राघव चड्ढा के आरोपों पर कुमार विश्वास ने सफाई दी है। उन्होंने कहा, 'पंजाब में चाहे भाजपा जीते, कांग्रेस, अकाली दल या AAP जीते, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन जो मैंने कहा है वह सत्य है।' उन्होंने कहा कि मैं उस पार्टी से था जिसे मैंने बनाया था, लेकिन इस पर गलत लोगों ने अधिकार जमा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+