बादल ने बढ़ाई अपनी और और अपनों की सैलरी
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) अपने और अपने मंत्रियों के हितों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल बहुत चिंतित रहते हैं। उन्होंने अपनी,अपने उप मुख्यमंत्री ( जो उनके पुत्र ही हैं) कैबिनेट मंत्रियों, विधान सभा में स्पीकर की पगार में 65 से 100 फीसद का इजाफा कर लिया है।

अब एक लाख रुपये
मुख्यमंत्री बादल ने अपनी सैलरी 50 हजार रुपये मासिक से एक लाख रुपये मासिक कर ली है। उप मुख्य मुख्यमंत्री, विपक्ष के नेता और कैबिनेट मंत्रियों की सैलरी भी अब 30 हजार मासिक से 50 हजार रुपये मासिक कर दी गई है।
बंगला और कारें
हालांकि कहने वाले कह रहे हैं कि जब इन सभी को चंडीगढ़ में शानदार बंगला, गाड़ी, नौकर-चाकर मिलते हैं तो इनकी सैलरी को बढ़ाने की कोई जरूरत नहीं थी। चंडीगढ़ के क पत्रकार केलव तिवारी ने बताया कि पंजाब और हरियाणा में मुख्यमंत्री से लेकर कैबिनेट मंत्रियों को जितने बड़े बंगले मिलते हैं, उतने शायद ही किसी प्रदेश के नेताओं को मिलते हों। इसके बावजूद इनका अपन सैलरी को बढ़ाना गैर-वाजिब लगता है।












Click it and Unblock the Notifications