हरियाणा में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद पूर्व CM हुड्डा का BJP पर वार, बोले- किसानों को मुआवजा न दे रहे

चंडीगढ़। हरियाणा में विपक्षी दल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक ली। उसके बाद हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत की। हुड्डा ने इस दौरान मौजूदा भाजपा-जजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि, "ये सरकार झूठ बोलती है। सच यह है कि मंडियों में PR-14 धान की फसल एमएसपी से कम पर बिकी। वहीं, सूबे में जिन किसानों की फसल भारी बारिश के कारण खराब हुई है, उन्हें कोई मुआवजा नहीं दिया गया है।"

Haryana LoP Bhupinder Singh Hooda targets on BJP JJP Govt in Chandigarh

कांग्रेसी नेता हुड्डा बोले- "सरकार का किसानों की आय बढ़ाने का दावा भी फुस्स है..क्योंकि राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार किसानों की आय घट रही है।"
कल हुई कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के बारे में बताते हुए चंडीगढ़ में हुड्डा ने कहा कि, हमारी बैठक अच्छी रही। उस बैठक में हमने मुद्रास्फीति और अन्य मुद्दों के खिलाफ राज्य भर में 'विपक्ष आपके समक्ष' कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया।"

Haryana LoP Bhupinder Singh Hooda targets on BJP JJP Govt in Chandigarh

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, "अब मैं 10 अक्टूबर को करनाल (हरियाणा सीएम के निर्वाचन क्षेत्र) से 'विपक्ष आपके समक्ष' कार्यक्रम का शुभारंभ करूंगा। इस कार्यक्रम के तहत हम कांग्रेस की योजनाओं के बारे में बताएंगे और मौजूदा सरकार के झूठे वादों का सच बताएंगे।

शुगर मिल पर भी सरकार को घेरा
ट्विटर पर कांग्रेस नेता ने कहा, "प्रदेश में नारायणगढ़ शुगर मिल को बंद करने का फैसला सरकार की मंशा पर सवालिया चिह्न है।"
उन्होंने कहा कि, बेहतर यही होगा कि सरकार गन्ना किसानों के बकाया फंसे करोड़ों रुपए दिलवाने का प्रबंध करे। वहीं, एक अन्य कांग्रेसी नेता ने पंजाब में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का जिक्र करते हुए कहा कि, ऐसा हमारी पार्टी ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने हमेशा दलित, गरीब, वंचित परिवारों को राजनीति में आगे बढ़ाया है। इसका उदाहरण पंजाब में चन्नी हैं। हरियाणा कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी को क्रांतिकारी नेता बताते हुए चरणजीत सिंह चन्नी का भावुक वक्तव्य भी ट्वीट किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+