शादी में एनवक्त पर दूल्हे की मौत, बारात रवानागी के समय निकली शवयात्रा

चंडीगढ़। बेटे के सिर सेहरा सजने वाला था। घर-परिवार में शादी का जश्न मनाया जा रहा था। कोना-कोना खुशियों से सराबोर था, मगर एनवक्त पर दूल्हे की जान चली गई। अचानक खुशियों के बीच मातम छा गया और जिस दिन बारात रवाना होनी थी उसी दिन दूल्हे की शवयात्रा निकली तो कोई भी आंसू नहीं रोक पाया।

हरियाणा के छत गांव में दूल्हे की मौत

हरियाणा के छत गांव में दूल्हे की मौत

हर किसी की आंख नम कर देने वाली यह दर्दनाक घटना पंजाब के मोहाली जिले के जीरकपुर के गांव छत की है। यहां के युवक गुरतेज सिंह की बुधवार को शादी होने थी। मंगलवार रात को घर पर महिला संगीत और डीजे पार्टी हुई थी। यहां तक सब कुछ ठीक था, मगर पार्टी खत्म होने के बाद गुरतेज किसी काम से कार में सवार होकर अपने दोस्तों के साथ गांव रामपुर कलां बस स्टैण्ड पर गया था।

कार हादसे में गई दूल्हे की जान

कार हादसे में गई दूल्हे की जान

गांव रामपुर कलां के बस स्टैण्ड से वापस लौटते समय रास्ते में कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में गुरतेज की मौके पर ही मौत हो गई। गुरतेज के दोनों दोस्त रंजीत और परवीन भी गंभीर रूप से घायल हो गए। रात को शव अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया। बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया।

राजपुर जानी थी बारात

राजपुर जानी थी बारात

बता दें कि गुरतेज की शादी राजपुर की देवीनगर निवासी लड़क से तय हुई थी। बुधवार को बारात रवाना होनी थी, मगर इससे पहली रात ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरतेज के पिता की भी कई साल पहले एक एक्सीडेंट में मौत हुई थी। घर में खुशियों के बीच मातम पसर गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+