Punjab News: मुझ पर लगे आरोप का सबूत दो, मैं हर तरह की जांच का सामना करने के लिए तैयार: हरजोत सिंह बैंस

Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज पंजाब विधानसभा के सत्र के दौरान कांग्रेस पार्टी के एक विधायक द्वारा उन पर अलग-अलग यूनियनों के नेताओं को न मिलने और माइनिंग सम्बन्धी लगाए गए दोषों को सिरे से नकार दिया। उन्होंने विरोधी पक्ष के विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार द्वारा दो कॉलेज अध्यापकों की भर्ती के लिए जो मुहिम आरंभ की गई थी। उस सम्बन्धी गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के वाइस चांसलर द्वारा डईसऐंड नोट लिख कर भर्ती प्रक्रिया रोकने के लिए कहा था।

बैंस ने बताया कि इसके बावजूद कांग्रेस सरकार ने यह भर्ती प्रक्रिया नियमों के उलट जाकर की। जिसको हाईकोर्ट द्वारा रद्द कर दिया गया। अपने ऑर्डर में हाई कोर्ट द्वारा कहा गया था कि हमें पता है कोर्ट के फैसले से बहुत सी जि़न्दगियाँ प्रभावित होंगी। परन्तु इस भर्ती में बहुत सी लीगल अड़चनें हैं। जिस कारण हम यह भर्ती रद्द कर रहे हैं। इसलिए यह भर्ती रद्द होने के लिए कांग्रेस सरकार पूरी तरह से जि़म्मेदार है। माइनिंग सम्बन्धी आरोपों को सिरे से नकारते हुए बैंस ने कहा यदि कोई व्यक्ति मेरे या मेरे परिवार के माइनिंग में शामिल होने सम्बन्धी सबूत दे तो मैं हर तरह की जांच का सामना करने के लिए तैयार हूँ। उन्होंने कहा कि चाहे मेरा नार्को टैस्ट करवा लिया जाए।

harjot singh bains

उन्होंने कहा जब मैं खनिज पदार्थों संबंधी मंत्री था तो हमारे राज्य ने सबसे अधिक रैवेन्यू हासिल किया था। गैर-कानूनी माइनिंग में शामिल रहे राकेश चौधरी को भी हमने गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा ब्लैकमेल करने वाले एक वकील को साथ बैठाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लोगों को मुर्ख बनाने का प्रयास कर रहे हैं। बैंस ने कहा कि मेरे हलके में माइनिंग के कारण दिनोंदिन पानी का स्तर नीचे जा रहा है। इसलिए हम तो चाहते हैं कि माइनिंग पूरी तरह से बंद कर देनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+