लिव-इन पार्टनर ने दिया धोखा, FB पर लाइव होकर खुदकुशी कर रही युवती को लोगों ने बचाया
गुरदासपुर। बटाला की रहने वाली एक दिव्यांग ने प्यार में धोखा खाने के बाद फेसबुक पर लाइव होकर जान देने की कोशिश की। लड़की का कहना है कि अमृतसर के पास के गांव का रहने वाला युवक सगाई कर उसके साथ रहता था। इस दौरान उसने शारीरिक संबंध बनाए और अब धोखा देकर भाग गया। पीड़ित का आरोप है कि 3 महीने पहले पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दुखी होकर उसने जान देने की कोशिश की है।

क्या है पूरा मामला
आरोप है कि लड़के ने युवती को प्रेमजाल में फंसा कर उससे मंगनी की। इसके बाद उसके ही घर में रहने लगा। इस दौरान उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो उसे छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने पुलिस से भी गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर दुखी होकर उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की।

ऐसे बची लड़की की जान
एक संस्था ने मुझे जबरदस्ती मेरे घर से उठाकर अस्पताल में दाखिल करवाया और मेरी जान बचाई है मैंने इससे पहले 3 महीने पहले पुलिस को इसकी शिकायत की थी और पुलिस के सामने धरना भी लगाया था लेकिन पुलिस में मेरी कोई सुनवाई नहीं की जिस से दुखी होकर मैंने आप जान देने का फैसला कर लिया था।

फेसबुक पर लाइव होकर कर रही थी आत्महत्या
बता दें, पीड़िता फेसबुक पर लाइव होकर आत्महत्या कर रही थी। एक संस्था के लोगों ने वीडियो देखा और लड़की के बारे में तुरंत जानकारी जुटाकर उसके घर पहुंचे। पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि लड़की ने जहर खाया था, फिलहाल खतरे से बाहर है।












Click it and Unblock the Notifications