हरियाणा: दर्दनाक सड़क हादसे में इंजीनियरिंग कॉलेज के 5 लेक्चरर सहित 7 मरे
चंडीगढ़। हरियाणा में एक बस तथा एक ट्रक की टक्कर में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के पांच व्याख्याताओं तथा दो विद्यार्थियों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हरियाणा की राजधानी से 55 किलोमीटर दूर अंबाला जिले में साहा-शहजादपुर मार्ग पर हुई इस दुर्घटना में 19 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से अधिकांश विद्यार्थी हैं।

सभी पीड़ित जिले में स्थित एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थी हैं। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के वक्त बस में लगभग 30 व्यक्ति सवार थे।
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने उस अस्पताल का दौरा किया, जहां 14 घायलों को भर्ती कराया गया है।
इनमें से गंभीर रूप से घायल पांच व्यक्तियों को चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च भेज दिया गया है। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया।












Click it and Unblock the Notifications