भाई को नशे के दलदल से बाहर निकालने के लिए बहन ने पुलिस के आगे लगाई गुहार

गुरदासपुर। गुरदासपुर के बटाला थानाक्षेत्र के गांव अलीवाल में एक बहन अपने भाई को नशे के दलदल से बाहर निकालने के लिए पुलिस के पास पहुंची। हाथ जोड़ बार-बार रिक्वेस्ट किया कि उसके भाई को गिरफ्तार कर लो, क्योंकि उसने नशे के लिए जमीन बेच दी, घर का समान बेच डाला। मामला मीडिया के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने युवक को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवा दिया है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

बटाला के कस्बा अलीवाल के नजदीकी गांव मनप्रीत ने अपने 26 साल के भाई का नशा छुड़वाने के लिए बार-बार पुलिस का दरवाजा खटखटाया, लेकिन पुलिस फिर भी नहीं जागी। थक हार कर युवती ने मीडिया की मदद ली। मामला मीडिया में आया तो पुलिस जागी और युवती के भाई को गिरफ्तार कर उसका नशा छुड़वाने के लिए उसको नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल करवाने की करवाई शुरू की।

नशे की वजह से छोड़कर गई पत्नी

नशे की वजह से छोड़कर गई पत्नी

मनप्रीत ने कहा, वह दो भाई बहन हैं, उनके माता-पिता का देहांत हो चुका है। उसने भाई का साथ देकर मेहनत से घर का सारा कीमती सामान बनाया और दोनों ने अपनी-अपनी शादी भी कर ली। कुछ समय पहले उसका भाई नशा तस्करों के जाल में फंस गया और उनके साथ मिलकर नशा बेचने लगा। खुद भी नशा करने लगा, जिसके कारण उसकी पत्नी उसको छोड़कर चली गई।

घर का सामान बेचा, जमीन बेची

घर का सामान बेचा, जमीन बेची

नशे के आदी हो चुके भाई ने नशे के लिए घर का सारा सामान बेच दिया, अपने हिस्से में आई 3 कनाल जमीन बेच दी। मनप्रीत ने कहा कि भाई को नशे से आजाद करवाने के लिए वह कई बार पुलिस से गुहार लगा चुकी थी, लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की। आखिर में मीडिया का सहारा लिया है, जिसके बाद सुनवाई हुई। डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि राजबीर नाम का नौजवान नशे का आदी था। उसकी बहन चाहती थी कि उसके भाई को पकड़ कर उसका इलाज करवाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवाया जाए, पुलिस ने उसे भर्ती करवा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+