जनता का काम करवाने के लिए कैप्टन के साथ पटियाला पेग लगाएंगे धर्मेंद्र, खुद कही ये बात
Gurdaspur news, गुरदासपुर। धर्मेंद्र अब लोगों के काम करवाने के लिए कैप्टन अमरिंदर से पटियाला पेग लगाते दिखाई देंगे। जी हां, धर्मेंद्र का कहना है कि जनता का काम करवाने के लिए वह सेंटर तक तो जाएंगे ही, पंजाब में कैप्टन अमरिंदर के साथ पटियाला पेग मारकर लोगों के काम करवा लेंगे, क्योंकि धर्मेंद्र की कैप्टन के साथ भी दोस्ती है।

सनी के लिए प्रचार में लगे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र अपने बेटे सनी देओल के चुनाव प्रचार के लिए पूरा दम खम लगाते दिखाई दे रहे हैं। धर्मेंद्र बटाला पहुंचे और मंच से लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आपके काम करवाने के लिए में सेंटर तक में जाऊंगा और पंजाब में कैप्टेन के साथ भी मेरी दोस्ती है और उनके साथ पटियाला पेग मारकर भी आपके काम करवा दूंगा।

सनी देओल को बताया शेर
धर्मेंद्र ने अपने बेटे सनी देओल को शेर बताते हुए कहा कि विरोधी कहते है कि सनी सीधा साधा है, उसको बोलना नहीं आता। उन्होंने कहा कि सीधा इंसान ही सेवा करता है, क्योंकि टेढ़े मेढ़े इंसान तो केवल लूट कर चले जाते हैं।

फिल्म धर्मवीर के डायलॉग सुनाए
धर्मेंद्र ने शायरी के जरिए भी लोगों को अपनी बात समझायी। लोगों के कहने पर उन्होंने अपनी फिल्म धर्मवीर के डायलॉग भी सुनाए। इस दौना धर्मेंद्र को देखने के लिए काफी उत्साहित दिखाई दिए। धर्मेंद्र ने मंच से सनी की जीत को लेकर लोगों से नारे भी लगवाए।












Click it and Unblock the Notifications