पंजाब में सीएम कैंडिडेट का नाम घोषित करे कांग्रेस, वर्ना भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम- सीएम चन्नी

विधानसभा के चुनाव एकदम सिर पर पहुंच गए हैं, लेकिन पंजाब कांग्रेस के अंदर की उठा पटक खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। चुनावों को लेकर एकजुटता दिखाने के बजाय पार्टी के अंदर अब सीएम उम्मीदवार को लेकर बहस छिड़ गई है।

चंडीगढ़, 12 जनवरी। विधानसभा के चुनाव एकदम सिर पर पहुंच गए हैं, लेकिन पंजाब कांग्रेस के अंदर की उठा पटक खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। चुनावों को लेकर एकजुटता दिखाने के बजाय पार्टी के अंदर अब सीएम उम्मीदवार को लेकर बहस छिड़ गई है। दरअसल जब से कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि पंजाब की जनता एक नया सीएम चुनेगी तभी से सीएम चन्नी के अंदर हलचल हो गई है। अब वह कांग्रेस से चुनावों से पहले सीएम उम्मीदवार का नाम घोषित करने की कह रहे हैं। जबकि कांग्रेस सीएम उम्मीदवार के बिना ही 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है।

Recommended Video

      Punjab Election 2022: Navjot Singh Sidhu के बाद Channi ने CM फेस को लेकर क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी
      Charanjit Singh Channi

      सीएम उम्मदीवार के बिना पार्टी को मिली है हार

      चन्नी का कहना है कि कांग्रेस को सीएम उम्मीदवार जरूर घोषित करना चाहिए, ऐसा न होने पर पार्टी को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि जब-जब पंजाब में पार्टी ने बिना सीएम चेहरे के चुनाव लड़ा है, तब-तब पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है।

      एक चैनल को दिए इंटरव्यू में चन्नी ने कहा कि साल 2017 के विधानसभा चुनावों में हमने सीएम उम्मीदवार का नाम घोषित किया, हमें जीत मिली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सीएम उम्मीदवार का नाम जरूर घोषित करना चाहिए, क्योंकि वह जहां भी जाते हैं लोग भी उनसे यही सवाल करते हैं कि सीएम कौन होगा।

      यह भी पढ़ें: अमेरिका और बिट्रेन में जल्द पीक पर पहुंच सकती है ओमिक्रॉन की लहर, केसों के तेजी से घटने की उम्मीद- विशेषज्ञ

      हाई कमान नहीं पंजाब की जनता चुनेगी सीएम उम्मीदवार-सिद्धू

      वहीं, दूसरी तरफ नवजोत सिंह सिद्धू भी हाई कमान पर सीएम उम्मीदवार का नाम घोषित करने का दबाव बना रहे हैं। हालांकि उनका कहना है कि सीएम कैंडिडेट का चयन हाई कमान नहीं पंजाब की जनता करेगी। उन्होंने कहा कि हर कोई सीएम बनना चाहता है, लेकिन इसका फैसला जनता करेगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+