कांग्रेस पर गरजे बादल, कहा सिखों की सबसे बडी दुश्मन

प्रकाश सिंह बादल, उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल उनकी पत्नी और भठिंडा सीट की प्रत्याशी हरसिमरत कौर बादल ने अपनी बेटी के साथ बादल गांव में पने मताधिकार का प्रयोग किया। कड़ी सुरक्षा के बीच बादल ने सरकारी प्राइमरी स्कूल के मतदान केंद्र पर वोट डाला और वोटिंग के बाद मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए आखिरी दांव खेला। वोट डालने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम राज्य की सभी तेरह सीटें जीतेंगे और केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी।
बादल ने उम्मीद जताई कि अमृतसर सीट पर अरुण जेटली ही चुनाव जीतेंगे। उन्होंने तो भाजपा की सरकार बन ने पर जेटली के लिए विभाग भी चुन लिए। उन्होंने कहा कि जेटली भाजपा की सरकार में वित्त मंत्री बनेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि जेटली के पदभार संभालने के बाद वह पंजाब के लिए विकास योजनाएं और ढेर सारा धन लाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications