ED की छापेमारी पर बोले सीएम चन्नी, फिरोजपुर घटना का बदला लेने के लिए छापेमारी करा रही केंद्र सरकार

अवैध रेत खनन मामले में रिश्तेदार के घर ईडी की छापेमारी पर सीएम चन्नी ने कहा कि केंद्र सरकार बदले की भावना से यह करा रही है।

चंडीगढ़, 19 जनवरी। अवैध रेत खनन और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार भूपिंदर सिंह हनी के घर हुई प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी पर सीएम चन्नी ने कहा कि यह सब मुझे बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि ईडी ने यह कहा है कि पीएम मोदी की फिरोजपुर यात्रा को न भूलें। यह छापेमारी बदले की भावना को दर्शाती है। चन्नी ने आगे कहा कि मुझे फंसाने के लिए मेरे भतीजे से 24 घंटे तक पूछताछ की गई मगर एजेंसी को मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला।

Charanjit Singh Channi

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हमारे खिलाफ ईडी, इनकम टैक्स और अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है...लेकिन चाहे पश्चिम बंगाल हो या कोलकाता। इन राज्यों में क्रांति शुरू हो गई है। दिल्ली हमें दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन पंजाब पलटकर वार करेगा।

यह भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: फिर परेशान हुईं 'बबीता जी', फैंस से कहा-'आप लोग जो मुझसे... '

बता दें कि चुनावों से ऐन पहले प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध रेत खनन मामले में लगभग 10 जगहों पर मंगलवार को छापेमारी की थी। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि छापेमारी में अब तक 10 करोड़ से ज्यादा की नकदी बरामद हो चुकी है, जिसमें से सीएम चन्नी के रिश्तेदार के घर से 8 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं।

Recommended Video

    Illegal Sand Mining Case: CM Channi के रिश्तेदार के यहां से करीब 8 करोड़ कैश बरामद | वनइंडिया हिंदी

    क्या थी फिरोजपुर की घटना
    बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी 5 जनवरी को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजाब गए थे। उसी दौरान फिरोजपुर में किसान प्रदर्शनकारियों ने उनका काफिला रोक लिया था, जिसे पीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक माना गया।

    AAP ने कसा तंज

    आपको बता दें कि ईडी की छापेमारी में चन्नी के रिश्तेदार के घर से 10 करोड़ कैश, 56 करोड़ की बैंक एंट्री, 22 लाख का गोल्ड, लग्जरी कारें, जमीनों के कागजात और फार्म हाउस के कागज मिले हैं। आप ने इस बरामदगी पर तंज कसते हुए कहा कि ये सारी चीजें कहीं न कहीं 111 दिनों में इकट्ठा हुईं है, ये वहीं 111 दिन हैं जब चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री बने थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+