सीएम बादल ने स्वीकार किया, पंजाब में फैल रही है आम आदमी पार्टी
लुधियाना। पंजाब में आम आदमी पार्टी के अस्तित्व को अब तक नकारने वाले मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आखिरकार स्वीकार किया है कि राज्य में यह पार्टी फैल रही है।

पुर्तगाल के कब्जे से गोवा को आजाद कराने में जान गंवाने वाले क्रांतिकारी करनैल सिंह इसरू के शहीद दिवस पर लुधियाना जिले के इसरू गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'पंजाब को लोगों को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से सावधान रहना चाहिए क्योंकि वे पंजाब विरोधी, सिख विरोधी और किसान विरोधी हैं।'
READ ALSO: सिद्धू पर गजरे बादल, कहा जिधर टुकड़ा फेंको, वो उधर चले जाते हैं
आप पर हमला बोलते हुए सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कहा, 'आम आदमी पार्टी भगोड़ों और अवसरवादियों की पार्टी है जो किसी भी तरह से बस सत्ता हासिल करना चाहती है। यह पार्टी पंजाब में अब पैर पसार रही है और इसे पंजाब के लोगों से कोई सहानुभूति नहीं है। दिल्ली में यह पार्टी पंजाब के हितों के खिलाफ काम कर रही है।'
2017 के फरवरी में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं और आम आदमी पार्टी, अकाली दल और भाजपा के गठबंधन के लिए चुनौती के रूप में उभर रही है। कांग्रेस की वजह से 117 सीटों पर होने वाले इस चुनाव के त्रिकोणात्मक होने के आसार हैं।
READ ALSO: केजरीवाल ने पीएम मोदी को बताया बादल का ताउ, बोले मैं नहीं डरता उनसे












Click it and Unblock the Notifications