Chandigarh Sai Mandir: किन्नर ने साईं बाबा को चढ़ाया 26 तोले का मुकुट, इतने लाख है कीमत

गुरु पूर्णिमा पर देशभर में स्थित साईं बाबा के मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान एक किन्नर ने चंडीगढ़ स्थित मंदिर को ऐसा उपहार दिया, जिसकी खूब चर्चा हो रही। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है, आए दिन भक्त वहां पर कीमती चीजें चढ़ाते रहते हैं।

जानकारी के मुताबिक किन्नर ने साईं बाबा को 264 ग्राम सोने का मुकुट चढ़ाया, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये से ज्यादा है। इस मुकुट को देखने के लिए भी भक्तों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं मंदिर प्रशासन ने इस भक्ति भाव के लिए किन्नर का आभार जताया।

Chandigarh Sai Mandir

मुकुट चढ़ाने वाली किन्नर बंटी महंत के मुताबिक वो साईं बाबा की भक्त हैं। हर साल वो शिरडी दर्शन के लिए जाती हैं और वहां पर सेवा करती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर 29 साईं मंदिर को चुना। साथ ही वहां पर गुरु पूर्णिमा के मौके पर मुकुट चढ़ाया।

उन्होंने कहा कि जहां पर आपको साईं बाबा दिख जाएं, वहां पर ही शिरडी होता है। इसी भाव के साथ वो लोगों की सेवा कर रहीं। उनके मुताबकि मुकुट में 26 तोले से ज्यादा सोने का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा उसमें हीरे और मोती भी लगे हैं। ये मुकुट उन्होंने विशेष ऑर्डर पर चंडीगढ़ के ही एक ज्वेलरी वाले से तैयार करवाया था।

साधुओं के लिए विशेष भोज
वहीं दूसरी ओर उन्होंने 201 साधुओं के लिए विशेष भोज का भी आयोजन किया। इसके बाद उन्होंने उनको कपड़े और अन्य जरूरी चीजें दान कीं।

पिछले साल भक्त ने दिया था खास मुकुट
साईं बाबा के भक्त उनको जमकर सोना चढ़ाते हैं। पिछले साल अगस्त में आंध्र प्रदेश के एक भक्त ने शिरडी स्थित मुख्य मंदिर में 36.98 लाख रुपये का मुकुट चढ़ाया था। इसके अलावा उन्होंने 33 हजार की चांदी की थाली भी मंदिर को भेंट की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+