लक्खा सिधाना और सोनिया मान के खिलाफ चंडीगढ़ में केस दर्ज, किसानों के विरोध मार्च में हुए थे शामिल
चंडीगढ़, जून 27। गैंगस्टर से एक्टिविस्ट बने लखवीर सिंह उर्फ लक्खा सिधाना के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने केस दर्ज किया है। उनके उपर चंडीगढ़ में किसानों को भड़काने का आरोप लगा है। आपको बता दें शनिवार को लक्खा सिधाना और कीर्ति किसान यूनियन के उपाध्यक्ष राजिंदर सिंह दीप सिंह वाला चंडीगढ़ किसानों के विरोध मार्च में शामिल हुए थे।

सोनिया मान के भी खिलाफ केस दर्ज
चंडीगढ़ के सेक्टर-17 थाने में इन दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 186, 188, 332, 353, 147, 148 और 149 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि पंजाबी गायक जस बाजवा और एक्ट्रेस सोनिया मान के खिलाफ भी एक मामला दर्ज किया गया है। ये दोनों भी किसानों के विरोध मार्च का हिस्सा थे।
शनिवार को चंडीगढ़ में किसानों ने निकाला था विरोध मार्च
आपको बता दें कि लक्खा सिधाना को 26 जनवरी हिंसा के मामले में भी दोषी पाया गया था। इस मामले में तीस हजारी कोर्ट ने हाल ही में लक्खा सिधाना को 3 जुलाई तक अंतिम राहत दी थी। इसी राहत की वजह से 26 जून को लक्खा सिधाना किसानों के विरोध मार्च में शामिल हुए। किसानों ने चंडीगढ़ राजभवन पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन राज्यपाल को दिया। इस दौरान पंजाब के किसान भारी संख्या में मोहाली के रास्ते चंडीगढ़ में करीब 7 किलोमीटर तक अंदर घुस आए थे। इस दौरान सिधाना चंडीगढ़ की सड़कों पर नजर आए और बैरिकेड्स तोड़ने हुए किसानों को भड़काने लगे।
लाल किला हिंसा में भी नाम आया था लक्खा सिधाना का
आपको बता दें कि लक्खा सिधाना का नाम 26 जनवरी हिंसा में भी आया था। उस समय प्रदर्शनकारी किसानों ने अपने ट्रैक्टरों से पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए थे और लाल किले पर अपना धार्मिक झंडा निशान साहिब फहराने के लिए पुलिसकर्मियों से भिड़ गए थे। इस हिंसा में लक्खा सिधाना भी शामिल था।












Click it and Unblock the Notifications