बेड बॉक्स में बच्चे को बंद कर प्रेमी के साथ भाग गई मां, बच्चे की हालत देख पिता की कांप गई रूह

चंडीगढ़। चंडीगढ़ शहर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है। आरोपी मां अपने ढाई साल के बेटे को बेड बॉक्स में बंद करके किसी के साथ भाग गई। करीब 24 घंटे के बाद जब पिता ने बेड बॉक्स खोला तो बच्चे की मौत हो चुकी थी। मृतक बच्चे का नाम दिवांशु था।

chandigarh mother did murder of her son

घटना चंडीगढ़ के बुडैल का है। महिला अपने पति और बच्चे के साथ रहती थी। बीते रविवार को जब आरोपी महिला का पति घर लौटा तो उसने देखा कि न तो उसकी पत्नी घर में मौजूद है और न ही बच्चा। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को फोन किया। पत्नी ने फोन पर बताया कि वो घर छोड़ कर चली गई है और बच्चे को बेड बॉक्स में बंद कर दिया है। पत्नी की ये बात सुनते ही पति बेड बॉक्स की तरफ दौड़ा।

पति ने जब बेड बॉक्स खोला तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दम घुटने से मासूम की मौत हो गई थी। इसके बाद पीड़ित पति ने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं पति के बयानों के आधार पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसके मासूम बच्चे की हत्या की है और वारदात के बाद वह अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+