Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सादे समारोह में कल पंजाब के सीएम पद की शपथ लेंगे अमरिंदर सिंह, सिद्धू बनेंगे मंत्री

कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ नवजोत सिंह सिद्धू, मनप्रीत बादल और चरनजीत चन्नी का भी मंत्री पद की शपथ लेना तय माना जा रहा है।

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस के विधायक दल के नेता चुने गए कैप्टन अमरिंदर सिंह कल (गुरुवार) मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कैप्टन दूसरी बार पंजाब के सीएम बनेंगे। कैप्टन सिंह के साथ नवजोत सिंह सिद्धू, मनप्रीत बादल और चरनजीत चन्नी के मंत्री पद की शपथ लेना तय माना जा रहा है। पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 117 में से 77 सीट मिली हैं। वहीं 24 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी दूसरा बड़ा दल है।

सादे समारोह में कल सीएम पद की शपथ लेंगे अमरिंदर सिंह, सिद्धू बनेंगे मंत्री

कैप्टन अमरिंदर सिंह एक सादे समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। ऐसा पंजाब में वित्तीय समस्याओं की वजह से किया गया है। पंजाब कांग्रेस की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि गुरूवार को पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में अमरिंदर सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे तो राजभवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को भव्यता से नहीं बल्कि सादगी से आयोजित किया जाएगा। शपथ ग्रहण में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल रहेंगे। मनमोहन सिंह के अलावा भी कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के कार्यक्रम में मौजूद रहने की उम्मीद है।

पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमरिंदर अपने कैबिनेट के कुछ सदस्यों के साथ शपथ लेंगे, इनमें नवजोत सिंह सिद्धू का भी नाम शामिल है।। उन्होंने नव निर्वाचित सभी विधायकों से भी अनुरोध किया कि समारोह को सादा बनाए रखने के लिए कम से कम लोगों को आमंत्रित करें और सादगी से शपथ ग्रहण करें। 75 साल के अमरिंदर सिंह ने अपने समर्थकों से भी सड़कों पर आकर जश्न ना मनाने की अपील की है, जिससे कि लोगों को परेशानी ना हो। ये 28 लोग (फोटो में) भी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।

amrinder singh
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+