पंजाब राजभवन में शनिवार सुबह 11 बजे मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह, 10 लोग बनेंगे मंत्री
19 मार्च को पंजाब कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। मालूम हो कि आप नेता भगवंत मान 16 मार्च को ही सीएम पद की शपथ ले चुके हैं।
चंडीगढ़, 18 मार्च। 19 मार्च को पंजाब कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। मालूम हो कि आप नेता भगवंत मान 16 मार्च को ही सीएम पद की शपथ ले चुके हैं। मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। मान को शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी।

पंजाब में पहली बार बनने जा रही आम आदमी पार्टी की सरकार में 10 लोगों को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई जाएगी।
आप विधायक हरपाल सिंह चीमा, डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह और डॉ. विजय सिंगला मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
इसके साथ ही आप विधायक गुरमीर सिंह मीत हायर, हरजोत सिंह बैंस, लाल चंद कतारूचक, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।
इस शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन और अन्य लोग मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले सियासी मैदान में पूर्व सीएम निशंक की एंट्री, जानिए उत्तराखंड की सियासत में क्यों खास हैं निशंक
मुख्यमंत्री बनते की पंजाब सुधार में लगे मान
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही मान ने तीन दिवसीय सत्र बुलाया था। मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने पहले भाषण में मान ने कहा कि पंजाब में उनकी पार्टी बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानों की दुर्दशा जैसे मुद्दों को दूर करने के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि आज से ही यह काम शुरू हो जाएगा। मान के कहा कि हम पहले ही 70 साल लेट हो चुके हैं अब एक दिन भी बर्बाद नहीं करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications