पंजाब के दौरे पर सीएम अरविंद केजरीवाल, कहा- आपको ऐसा मुख्यमंत्री देंगे कि पूरे पंजाब को गर्व होगा
दो दिन के पंजाब दौरे पर पहुंचे केजरीवाल ने चंडीगढ़ में संवाददाताओं से कहा कि बरगारी (बेअदबी) मामले से पंजाब के लोग खफा हैं।
चंडीगढ़, 29 सितंबर। पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह के बीच, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री को घेरने की कोशिश की है। दो दिन के पंजाब दौरे पर पहुंचे केजरीवाल ने चंडीगढ़ में संवाददाताओं से कहा कि बरगारी (बेअदबी) मामले से पंजाब के लोग खफा हैं। मामले का मास्टरमाइंड कौन है, मुझे यह बताने की जरूरत नहीं है। उसे अभी तक कोई सजा नहीं मिली है। चन्नी साहब को कुंवर विजय प्रताप सिंह की रिपोर्ट पढ़नी चाहिए, उन्हें पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि वे चाहें तो आरोपी 24 घंटे में पकड़े जा सकते हैं।
Recommended Video

दागियों को मंत्रिमंडल से हटाएं चन्नी
केजरीवाल ने आगे कहा कि, 'मैं चन्नी साहब को सीएम बनने पर बधाई देता हूं। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि यह आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में दागी मंत्रियों को शामिल किया और दागी अधिकारियों को अच्छी पोस्टिंग दी। मैं उनसे उन्हें बर्खास्त करने और कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं।'
यह भी पढ़ें: सिद्धू से कहा था, कोई आपत्ति है तो बात करते हैं लेकिन पार्टी सर्वोपरि है- सीएम चन्नी
पंजाब में पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा? इस सवाल पर आप नेता ने कहा कि हमने बार-बार कहा है कि हम आपको ऐसा सीएम चेहरा देंगे कि आप सभी को गर्व होगा, पंजाब को गर्व होगा। हम कल एक विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। केजरीवाल विधानसभा चुनावों की पूरी तैयारी से आए थे। उन्होंने कांग्रेस को निशाना बनाते हुए कहा, 'पंजाब की राजनितिक अस्थिरता दुर्भाग्यपूर्ण है और सत्ता की गंदी लड़ाई चल रही है। इन्होंने सरकार का गंदा तमाशा बना दिया है। अब आम आदमी पार्टी ही पंजाब को स्थिर और ईमानदार सरकार दे सकती है।'
पंजाब के वर्तमान हालातों को देखकर लगता है कि इस बार भाजपा और कांग्रस के लिए विधानसभा का चुनाव आसान नहीं रहेगा। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी मौके पर चौका मारने की पूरी कोशिश करेगी।












Click it and Unblock the Notifications