सिद्धू से कहा था, कोई आपत्ति है तो बात करते हैं लेकिन पार्टी सर्वोपरि है- सीएम चन्नी

सिद्धू के इस्तीफे पर सीएम चन्नी ने कहा कि मैंने उनसे बात की थी और कहा था कि यदि उन्हें किसी बात को लेकर आपत्ति है तो हम बात कर सकते हैं।

चंडीगढ़, 29 सितंबर। पंजाब कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले पार्टी की अंदरूनी कलह के कारण प्रदेश का सीएम बदला गया, और जब लग रहा था कि अब सब कुछ ठीक हो गया है, इतने में ही पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष सिद्धू ने इस्तीफा देकर खलबनी मचा दी। सिद्धू के इस्तीफे पर सीएम चन्नी ने कहा कि मैंने उनसे बात की थी और कहा था कि यदि उन्हें किसी बात को लेकर आपत्ति है तो हम बात कर सकते हैं। कैबिनेट की नियुक्ति पर उन्होंने आगे कहा, 'जानबूझकर कुछ नहीं किया गया है। अगर किसी को किसी नियुक्ति पर आपत्ति है तो मैं उस पर अडिग नहीं हूं.. मेरे पास अहंकार नहीं है... मैंने उनसे कहा कि पार्टी सर्वोपरि है, हम बात करते हैं।'

Charanjit Channi

Recommended Video

      Punjab: CM Charanjit Singh Channi ने 1200 करोड़ का बिजली बिल किया माफ ! | वनइंडिया हिंदी

      बता दें कि सिद्धू ने बिना किसी सलाह मश्वरे के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। माना जा रहा है कि सिद्धू को कुछ लोगों के चन्नी कैबिनेट में शामिल होने पर आपत्ति थी।

      यह भी पढ़ें: महबूबा मुफ्ती बोलीं- सरकार ने फिर से किया मुझे नजरबंद, यही है कश्मीर की असली तस्वीर

      इससे पहले आज सिद्धू ने एक वीडियो मेसेज जारी किया था जिसमें उन्होंने कहा कि वह नैतिकता से समझौता नहीं कर सकते और अपनी अंतिम सांस तक सच्चाई के लिए लड़ेंगे। सिद्धू ने कहा, 'मेरी लड़ाई मुद्दों पर आधारित है और मैं लंबे समय से इसके साथ खड़ा हूं। मैं अपनी नैतिकता, अपने नैतिक अधिकार से समझौता नहीं कर सकता। मैं जो देख रहा हूं वह पंजाब में मुद्दों, एजेंडा के साथ समझौता है। मैं आलाकमान को गुमराह नहीं कर सकता और न ही उन्हें गुमराह करने दे सकता हूं।'

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+