अरुण सूद ने कांग्रेस और AAP को किया चैलेंज, सभी सीटों पर करेंगे जीत दर्ज, तैयार की ये रणनीति
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र कमर कस चुकी है। भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि पार्टी अपना विजन डॉक्यूमेंट (संकल्प पत्र) आम जनता की भागीदारी से तैयार करेगी।
चंडीगढ़,17 नवंबर 2021। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के मद्देनज़र कमर कस चुकी है। भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि पार्टी अपना विजन डॉक्यूमेंट (संकल्प पत्र) आम जनता की भागीदारी से तैयार करेगी। जनता के सुझाव के तर्ज़ पर ही आने वाले 5 सालों के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। सूद ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व, सांसद, मेयर तथा स्थानीय सभी पार्षदो ने चंडीगढ़ को विकास और सुशासन के मार्ग पर आगे ले जाने का कार्य किया है। यह विकास यात्रा चंडीगढ़ की जनता के अनवरत समर्थन की वजह से ही मुमकिन हो पाया है।

'चंडीगढ़ को विश्व स्तर का शहर बनाएंगे'
भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि लोकतंत्र और विकास की इस मुहिम को जारी रखने के लिए भाजपा जनता के पास जाकर इस प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहती है। हमारा विज़न है कि अगले 5 सालों में चंडीगढ़ को न सिर्फ़ देश का नंबर 1 शहर बनाएं बल्कि इसे एक विश्व स्तर का शहर बनाएं। इसी का रोडमैप बनाने के लिए लिए प्रदेश भाजपा द्वारा चंडीगढ़ का सबसे बड़ा जन भागीदारी अभियान "आपका चंडीगढ़, आपका सुझाव" अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत चंडीगढ़ के सभी लोगों को अपने सुझावों/आकांक्षाओं को भाजपा के साथ साझा करने के लिए आमंत्रित एवं प्रोत्साहित किया जाएगा| इन सभी सुझावों व आकांक्षाओं के आधार पर भाजपा 2021 नगर निगम चुनावों के लिए विज़न डॉक्यूमेंट (संकल्प पत्र) बनाएगी।

सूद ने किया कांग्रेस और AAP को चैलेंज
इस अभियान के तहत प्रत्येक मोहल्ले में प्रमुख स्थान पर सुझाव पेटी रखी जाएगी जिनमें जनता अपना सुझाव लिख कर जमा कर सकती हैं, लोग मिस्ड कॉल देकर भी अपने सुझाव रिकॉर्डिंग के ज़रिए से दे सकेंगे। वेबसाईट पर जाकर भी सुझाव दर्ज किये जा सकते है। इसके अलावा भाजपा के कार्यकर्ता चंडीगढ़ के विभिन्न समूहों के साथ चर्चा करेंगे और उनके सुझाव एकत्रित करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को चैलेंज करते हुए कहा कि पिछले नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 20 सीटें जीती थीं। लेकिन इस बार 35 में से 35 वार्ड पर भाजपा जीत का परचम लहराएगी। सूद ने कहा कि आम आदमी पार्टी में बिखराव अभी से नजर आ गया है। उनके नेता वापस कांग्रेस में जाने लगे हैं। वहां न कोई संगठन है और न ही कोई चेहरा है। सूद ने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस की ही बी टीम है। वहीं, उन्होंने कांग्रेस को भी चुनौती देते हुए कहा कि उनका शहर में कोई वजूद नहीं है। पिछली बार भी शहर की जनता ने हमें पूर्ण बहुमत देकर जता दिया था कि कांग्रेस का अब शहर में कोई वजूद नहीं रहा है।

'टिकैत के कहने से 10 वोट का भी फर्क नहीं पड़ेगा'
एक सवाल के जवाब में अरुण सूद ने कहा कि राकेश टिकैत के कहने से उन्हें 10 वोट का भी फर्क नहीं पड़ेगा। टिकैट ने हाल ही में नगर निगम चुनाव में भाजपा को वोट न देने का बयान दिया था। सूद ने कहा कि टिकैत के इस बयान का चंडीगढ़ की जनता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बल्कि उल्टे जहां-जहां राकेश टिकैत अथवा तथाकथित किसान नेताओ ने भाजपा की खिलाफ बयान दिया है वहां-वहां भाजपा की वोटों में बढ़ोतरी हुई है इसका ताजा उदाहरण हरियाणा के ऐलनाबाद उपचुनाव में देखने को मिला, जहां राकेश टिकैत और किसान नेताओ की अपील के बावजूद भाजपा की 15000 वोट बढ़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की लोकप्रियता किसी के बहकावे में आने से कम नहीं होगी। हमारी पार्टी जनता के हितों के लिए काम कर रही है। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के साथ प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन, प्रदेश प्रवक्ता एवं संकल्प पत्र कमेटी के संयोजक धरिन्दर तायल, मीडिया कमेटी के सदस्य अमित महाजन, अमनदीप सिंह और अरुण दीप सिंह मौजूद थे।
ये भी पढ़ें: पंजाब: चुनाव से पहले इस यूनियन ने खोला सरकार के खिलाफ़ मोर्चा, बढ़ सकती है CM चन्नी की मुश्किलें
-
Harsha Richhariya:'हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश', महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप -
कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा? -
Bengaluru Gold Silver Rate Today: सोना धड़ाम, चांदी में भी मंदी, क्या है बेंगलुरु में ताजा भाव? -
US-Iran War: 37 दिनों की जंग में ईरानियों का निकला तेल! 1KG आटा हुआ 1,93,000 रियाल, भारतीय रुपये में कितने का? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना 3500 रु गिरा, चांदी भी लुढ़की, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
RCB vs CSK Playing XI: आज के हाई-वोल्टेज एक्शन में होगी धोनी की एंट्री? मैच से पहले प्लेइंग-11 पर आ गया अपडेट -
Assam Elections 2026: 'उसकी मां तो बीफ खाती है'. कौन है कुंकी चौधरी, जिस पर CM सरमा ने लगाए गंभीर आरोप? -
Sankashti Chaturthi 2026 Moonrise Time: नोट करें अपने शहर में चंद्रोदय का समय -
Kai Trump कौन है? डोनाल्ड ट्रंप की पोती ने ऐसा क्या किया कि सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल? -
Raghav Chadha: 'पिक्चर अभी बाकी है', बागी हुए केजरीवाल के पोस्टर बॉय! वीडियो शेयर कर राघव चड्ढा ने क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications