पंजाब: चुनाव से पहले इस यूनियन ने खोला सरकार के खिलाफ़ मोर्चा, बढ़ सकती है CM चन्नी की मुश्किलें
पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र चन्नी सरकार लगातार जनता के हितो में फ़ैसले ले रही है। इसके साथ ही जनता से किए वादे को भी पूरा करने की पूरी कोशिश कर रही है।
चंडीगढ़, 16 नवम्बर 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र चन्नी सरकार लगातार जनता के हितो में फ़ैसले ले रही है। इसके साथ ही जनता से किए वादे को भी पूरा करने की पूरी कोशिश कर रही है। वहीं पंजाब रोडवेज़ के कॉनट्रैक्ट मुलाज़िम अपनी मांगों को लेकर काफी दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनके लिए कोई ठोस क़दम नहीं उठा रही है। पंजाब रोडवेज के संविदा कर्मचारियों ने नौकरी पक्का करने को लेकर लुधियाना में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि सरकार हमसे वादे करती है लेकिन हमारी मांगें पूरी नहीं करती है। इससे हम सभी कॉनट्रैक्ट मुलाज़िमों में पंजाब सरकार के खिलाफ़ काफ़ी रोष है।

अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
कॉन्ट्रैक्ट मुलाज़िम गुरप्रीत सिंह ने कहा कि हमने दो महीने पहले भी विरोध प्रदर्शन किया था जो नौ दिनों तक जारी रहा था। तब कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री थे और उस वक्त हम लोगों ने भी नौकरियों को नियमित करने की मांग की थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने तब हमसे बीस दिनों में नौकरी नियमित करने का वादा किया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि उन्होंने सत्ता से इस्तीफा दे दिया और चरणजीत सिंह चन्नी ने सीएम का पद संभाल लिया। हालांकि सीएम चन्नी ने भी यही वादा किया था। अब दो महीने हो गए हैं लेकिन सरकार की तरफ़ से इस मामले में कुछ भी ध्यान नही दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हमसे वादे किए लेकिन हमारी मांगें अभी तक पूरी नहीं की गई हैं। इसलिए 23 नवंबर से सभी कॉन्ट्रैक्ट मुलाज़िम अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे, अगर सरकार उसके बाद भी हमारी नहीं सुनती है, तो हम सड़कों को जाम करना शुरू कर देंगे।
Recommended Video

रोडवेज़ की आमदमनी में हुआ इज़ाफ़ा
कांट्रैक्ट वर्कर्स का कहना है कि पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी की आमदनी करोड़ों रुपये बढ़ी है । ऐसा परिवहन मंत्री ने ख़ुद अपने बयान में कहा है कि कर्मचारियों की मेहनत की बदौलत परिवहन की आमदनी में इज़ाफ़ा हुआ है। लेकिन फिर भी फिर सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और उनके शोषण को रोकने की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की तरफ से भी कच्चे करमचारियों को आश्वासन दिया गया था लेकिन अब उनकी मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। न्होंने कहा कि पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ हम लोगों की मीटिग भी हुई थी। जिसमें चन्नी सरकार की तरफ़ से 20 दिन में कच्चे मुलाज़िमों के लिए नोटिफिकेशन जारी करने का वादा भी किया गया था लेकिन सरकार की तरफ़ से अभी तक कुछ भी नहीं किया गया है।

'सरकार नहीं दे रही मांगों पर ध्यान'
आपको बता दें कि आज पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की तरफ से सभी मामले को ध्यान में रखते हुए जालंधर बस स्टैंड में राज्य स्तरीय बैठक की गई।। जिसमें अनिश्चित कालीन समय की हड़ताल समेत बसों में पंजाब सरकार का निदा प्रचार शुरू करने और तेज संघर्ष करने का ऐलान किया गया। कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की मांग है कि पंजाब सरकार पनबस और पीआरटीसी के कच्चे मुलाजिमों समेत पूरे पंजाब के कच्चे मुलाजिमों को पक्का करे नहीं तो वह संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी। जिस तरह से कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन सरकार के खिलाफ़ मोर्चा खोल रहे हैं इससे ऐसा लग रहा है कि जिस तरह से सीएम चन्नी ने आम आदमी के बीच में अपनी छवी बनाई है उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में सियासी ज़मीन मज़बूत करने के लिए BJP का नया दांव, जीवन गुप्ता ने PM मोदी से ये अपील












Click it and Unblock the Notifications