पंजाब में AAP का CM उम्मीदवार कब घोषित होगा, केजरीवाल ने बताया, जानिए क्या बोले?
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब चुनाव को लेकर बड़ी बात कही। केजरीवाल ने कहा है कि, वे अब पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सीएम कैंडिडेट घोषित करेंगे। उन्होंने कहा कि, ''आम आदमी पार्टी (आप) यह घोषणा अगले हफ्ते करेगी। जिससे पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के लिए हमारी पार्टी का चेहरा और नाम आपके सामने होगा।'
Recommended Video

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, "यदि हमारी पार्टी पंजाब की सत्ता में आए तो हम पंजाब के लोगों को कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार करने और बेअदबी की पिछली सभी घटनाओं में न्याय सुनिश्चित करने का आश्वासन दे रहे हैं। सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी- चाहे वह पीएम हो या कोई और।"
उन्होंने उपरोक्त बातें पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में कही हैं। चूंकि, आज आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ में हैं और वे आम आदमी पार्टी (आप) की चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा है कि, हमारी ओर से अपनी पार्टी के सीएम के चेहरे के नाम की घोषणा अगले हफ्ते की जाएगी।

हम कांग्रेसियों को लेना शुरू कर दें तो शाम तक 25 विधायक हमारे हो जाएंगे
इससे पहले केजरीवाल ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर करारा हमला बोला था। पंजाब में केजरीवाल ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि, यदि हम कांग्रेसियों को लेना शुरू कर दें तो शाम तक इनके 25 विधायक हमारे हो जाएंगे। केजरीवाल ने कहा, हम कचरा उठाना नहीं चाहते। इतना ही नहीं, केजरीवाल यह तक कह चुके हैं कि सिद्धू भी आप में आने को तैयार थे। मगर हमारी पार्टी योग्य लोगों को जगह देती है।
बता दें कि, केजरीवाल पंजाब में अब तक कई दफा आ चुके हैं। उन्होंने नवंबर के महीने में भी पंजाब के अमृतसर में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला था। जब केजरीवाल ने यहां तक कह दिया कि, कांग्रेस के 2-3 सांसद भी हमारे संपर्क में हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, बहुत से कांग्रेसी हमसे जुड़ना चाहते हैं..वे आम आदमी पार्टी का हिस्सा बनना चाहते हैं। उनके 25 विधायक और 2-3 सांसद हमसे संपर्क किए हैं।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications