ब्रेक फेल होने से खाई में गिरा मिनी ट्रक, 20 श्रद्धालुओं की मौत

पंजाब के होशियारपुर जिले में तीर्थ यात्रा से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही एक मिनी ट्रक ब्रेक फेल होने की वजह से फिसलकर खाई में गिरा। दुर्घटना उस वक्त हुई जब ट्रक हिमाचल प्रदेश के एक मंदिर से तीर्थयात्रियों को लेकर वापस पंजाब लौट रहा था, तभी होशियारपुर से 20 किलोमीटर दूर मंगुवल बैरियर के नजदीक वह फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
होशियारपुर के जिला पुलिस प्रमुख सुखचेन सिंह गिल ने पुष्टि की है कि दुर्घटना में 20 लोग मारे गए हैं। पुलिस ने बताया कि 14 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों को तुरंत होशियारपुर के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि ट्रक का चालक पंजाब-हिमाचल प्रदेश सीमा पर घुमावदार पहाड़ी सड़क पर ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका और वह फिसलकर गिर गया। दुर्घटना के वक्त ट्रक में मौजूद लोग सो रहे थे। सभी मृतक कपूरथला जिले के भोलाथ इलाके के बताए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications