Chandauli: भाई को मैसेज भेज तीन बच्चों संग ट्रेन के आगे कूदी महिला, दर्दनाक मंजर देख सहम गए लोग
चंदौली में पति से झगड़े के बाद महिला तीन बच्चों समेत ट्रेन के आगे कूद गई, महिला व दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम किसी तरह बच गया।

यूपी के Chandauli जिले में रविवार की रात्रि में पति से विवाद के बाद एक महिला अपने तीन मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। महिला समय दो मासूमों की मौत हो गई जबकि केवल की बच्चा ही बच पाया होली आत्महत्या करने से पहले महिला ने अपने भाई को मैसेज कर इसकी जानकारी दी थी। घटनास्थल पर पहुंचे लोग दर्दनाक मंजर देखकर सहम गए। दो मासूम समेत महिला की लाश रेलवे ट्रैक पर दूर तक टुकड़ों में फैली हुई।
रिश्तेदार के मिलने से पति को थी नाराजगी
दरअसल, चंदौली जनपद के पड़ाव के रहने वाली 26 वर्षीय मंजू यादव पुत्री रामकिशन यादव की शादी वाराणसी के चितईपुर निवासी बच्चा यादव के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद दोनों में काफी मधुर संबंध रहे एचडी मंजू से मिलने के लिए उसका एक रिश्तेदार अक्सर आता जाता रहता था। पत्नी से मिलने के लिए आने वाले रिश्तेदार को लेकर बच्चा यादव द्वारा नाराजगी प्रकट करते हुए कई बार मंजू यादव को मना किया गया था। बताया जा रहा है कि रविवार को भी इसी बात को लेकर मंजू और बच्चा के बीच कहासुनी हुई। कहासुनी के बाद मंजू अपने तीन बच्चों को घर से लेकर निकल गई।
आत्महत्या से पहले भाई व भाभी को किया था मैसेज
6 वर्षीय बेटी आराध्या, 4 वर्षीय अमृता और 8 माह के बेटे अंकित को लेकर मंजू यादव रविवार को सायं काल पति से कहासुनी करने के बाद घर से निकल गई। रास्ते में पहुंचने के बाद उसने अपने भाई बृजेश और भाभी को मैसेज भेज कर आत्महत्या करने की लिखी थी। मैसेज पढ़ने के बाद उसका भाई तत्काल उसकी खोजबीन के लिए घर से निकल गया। इसी बीच मंजू अपने मासूम बच्चों को लेकर अवधूत भगवान राम हाल्ट के समीप पहुंची और ट्रेन के आगे कूद गई। कूदने के चलते मंजू तथा आराध्या और अमृता की ट्रेन से कटकर मौत हो गई, जबकि मां की गोद से छिटककर अंकित दूर गिर गया।
घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
मंजू यादव की मौत की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के सीओ अनिरुद्ध सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। मंजू यादव को खोजते हुए उसका भाई बृजेश भी घटनास्थल पर पहुंच गया उसके बाद अपने घर सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के अन्य लोग भी वहां पहुंचे और दर्दनाक मंजर देख लोग कांप उठे। घायल दूधमुंहे बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया और मृत दो बच्चों वह मंजू यादव की लाश को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications