राजधानी एक्सप्रेस में महिला यात्री से छेड़खानी, अटेंडेंट गिरफ्तार
चंदौली। यूपी के चंदौली में कोलकाता-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला यात्री ने बेडरोल अटेंडेंट के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय जीआरपी में मुकदमा दर्ज कराया। मामले में कार्रवाई करते हुए जीआरपी पुलिस ने आरोपी अटेंडेंट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गाजियाबाद की रहने वाली महिला से छेड़खानी
जानकारी के मुताबिक, 12301 अप कोलकाता-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के कोच नं A-2 में एक महिला अपने पति के साथ सफर कर रही थी। गाजियाबाद की रहने वाली महिला का आरोप था की उसके साथ बेडरोल अटेंडेंट ने छेड़खानी और बदसलूकी की। महिला ने इसकी लिखित शिकायत तत्काल गया जंक्शन में आरपीएफ से की। आरपीएफ ने आरोपी बेडरोल अटेंडेंट को गिरफ्तार कर ट्रेन के पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचने पर जीआरपी के हवाले कर दिया।
गया जीआरपी को स्थानांतरित किया गया केस
पं. दीनदयाल उपाध्याय जीआरपी पुलिस ने महिला यात्री की लिखित तहरीर के आधार पर आरोपी पश्चिम बंगाल निवासी प्रदीप को आवश्यक कार्रवाई करने के बाद जेल भेज दिया। वहीं, घटनास्थल गया जंक्शन होने के कारण मुकदमे की विवेचना के लिए गया जीआरपी को स्थानांतरित कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications