मिर्जापुर से Ganga नदी में तैरते हुए 100 किमी दूर चंदौली पहुंच गई महिला, मल्‍लाहों ने जिंदा निकाला

मिर्जापुर की एक महिला Ganga नदी बहते हुए चंदौली आ गई, इस घटना को जो भी सुन रहा है वह आश्चर्य में पड़ जा रहा है। हालांकि महिला अभी सदमें में है

Ganga नदी की तेज धारा में बहुते हुए एक 65 वर्षीय वृद्धा मिर्जापुर से चंदौली पहुंच गई। नदी में नाव चला रहे नाविकों की नजर उस पर पड़ी तो लोगों ने सोचा कि लाश उतराई है। उसके बाद लोग उसके पास पहुंचे और उसे नदी से बाहर निकाले। नदी से बाहर निकालने के बाद महिला की धड़कन चल रही थी, जिसे देख कर नाविक हैरान रह गए। नाविकों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही वृद्धा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बाद में उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

घर से बैंक के लिए निकली थी महिला

घर से बैंक के लिए निकली थी महिला

अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने अपना नाम संती देवी तथा मिर्जापुर जिले के जिगना थाना अंतर्गत कोल्हेपुर गांव की रहने वाली बताई। महिला द्वारा बताए गए पता के आधार पर जिगना थाने से संपर्क किया गया और उसके घर वालों को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद वृद्धा के परिजन बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचे तो पता चला कि महिला घर से हरगढ़ में स्थित इलाहाबाद बैंक में पैसा निकालने के लिए गई थी। महिला गंगा नदी में कैसे चली गई इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।

इतना देर कैसे रह गई जिंदा

इतना देर कैसे रह गई जिंदा

महिला को गंगा नदी से बाहर निकालने वाले नाविक भी हैरान हैं। उनका कहना है कि मिर्जापुर में जिस स्थान से महिला बहते हुए चंदौली जिले के अलीनगर थाना अंतर्गत कैली गांव में पहुंची उस स्थान की दूरी करीब 100 किलोमीटर से भी अधिक है। वहीं महिला बुधवार को बैंक गई थी और गुरुवार को चंदौली में मिली ऐसे में इतने अधिक समय तक गंगा नदी में तैरते हुए जिंदा रह जाना आश्चर्यज की बात है।

घटना के बारे में महिला को कुछ नहीं पता

घटना के बारे में महिला को कुछ नहीं पता

नदी से निकालने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है लेकिन महिला बैंक जाते समय नदी में कैसे चली गई इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह का तर्क दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि गंगा नदी में गिरने के बाद महिला बेहोश हो गई होगी और उसे कुछ पता नहीं चला होगा। लोगों ने बताया कि बुधवार को महिला घर से निकली थी और गुरुवार को चंदौली में मिली है। रात में भी वह गंगा नदी में ही रही होगी, ऐसे में जिंदा रह पाना मुस्‍किल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+