VIDEO: चलती ट्रेन में चढ़ रहे शख्स का फिसला पैर, मौत के मुंह से यूं निकला बाहर

चंदौली, 02 दिसंबर: उत्तर प्रदेश के पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर एक शख्स चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान पैर फिसला और वह नीचे गिर गया। शख्स के नीचे गिरते ही प्लेटफार्म पर हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि शख्स पटरी के बीच में नहीं बल्कि साइड में गिरा, जिसकी वजह से ट्रेन उसके ऊपर से नहीं गुजरी। वहां मौजूद यात्री ट्रेन रोकने और इमरजेंसी चेन खींचने के लिए चिल्लाने लगे। इस दौरान वहां पर आरपीएफ जीआरपी के जवान भी पहुंच गए। ट्रेन के रुकते ही शख्स उठा, लोगों की मदद से उसे बैठाया गया। शख्स के सिर और हाथ में चोट बताई जा रही है। पूरी घटना प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वीडियो सामने आया है।

Recommended Video

    VIDEO: चलती ट्रेन में चढ़ रहे शख्स का फिसला पैर, मौत के मुंह से यूं निकला बाहर
    चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में फिसला पैर

    चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में फिसला पैर

    दरसअल, मुरारी सिंह नई दिल्ली से पुरी जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के कोच एस-2 में अपने परिवार के साथ बिहार के औरंगाबाद जा रहे थे। सफर के दौरान पुरुषोत्तम एक्सप्रेस चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहुंची। मुरारी सिंह कुछ समान खरीदने के लिए ट्रेन से उतरे, लेकिन उनके आने से पहले ही ट्रेन चल पड़ी। यह देख मुरारी टेंशन में आ गए और चलती ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़ पड़े। वह ट्रेन में चढ़ ही गई कि अचानक उनका पैर फिसला और वह ट्रेन के नीचे प्लेटफार्म की दीवार की ओर गिर गए।

    मौत के मुंह से बाहर आए मुरारी सिंह

    मौत के मुंह से बाहर आए मुरारी सिंह

    मुरारी के ट्रेन से गिरते ही प्लेटफार्म पर हड़कंप मच गया। लोग ट्रेन रुकवाने के लिए चिल्लाने लगे। इतने में जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ट्रेन रुकते ही मुरारी सिंह को बाहर निकाला गया। मुरारी के बाहर निकलने के बाद उनकी बेटी भी दौड़ते हुए पहुंची और उन्हें गले लगाकर रो पड़ी। मुरारी सिंह के सिर और हाथ में चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि जीआरपी ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। पूरी प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लोग यही कह रहे हैं कि मुरारी मौत के मुंह से बाहर आए हैं।

    लापरवाही में जाती है जान

    लापरवाही में जाती है जान

    मुरारी सिंह को भले ही वहां यात्रियों, आरपीएफ और जीआरपी की तत्परता से बचाया जा सका, लेकिन अक्सर देश और दुनिया में लापरवाही के कारण कई यात्रियों के साथ ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों की लापरवाही से उनकी जान चली जाती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+