अधेड़ को गंजा कर चेहरे पर पोती कालिख, जानिए चंदौली में महिलाओं ने क्यों उठाया ऐसा कदम?
चंदौली समाचार: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद में एक अधेड़ द्वारा बालिका के साथ गलत काम किए जाने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उसके बाद महिलाओं ने उसे पकड़ लिया तथा उसको गंजा करने के बाद मुंह में काली पोती और जूते की माला पहनकर बस्ती में घुमाया।
इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह वीडियो एक महीने पुराना है। लेकिन अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह पूरा मामला चंदौली जनपद के धीना थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव का रहने वाला है 50 वर्षीय एक व्यक्ति गांव की ही रहने वाली 12 वर्ष की मंदबुद्धि बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। बालिका द्वारा शोर मचाने के बाद गांव के लोग वहां पहुंच गए थे।
आरोपी को रंगे हाथ पकड़ कर लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। ग्रामीणों का आरोप है की शिकायत करने के बाद पुलिस द्वारा इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई न किए जाने के बाद से महिलाएं नाराज हो गईं।
इसके बाद महिलाओं ने आरोपी को पकड़ लिया। उसे पकड़ने के बाद महिलाओं ने उसका सिर मुंडवा दिया और चेहरे पर कालिख और चूना पोत दिया। इतना ही नहीं महिलाओं ने उसे चप्पलों की माला पहनाकर पूरी बस्ती में घुमाया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया।
वीडियो बनाने वाले लोगों ने उसे अब जाकर सोशल मीडिया पर किया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। इस मामले में क्षेत्राधिकार सकलडीहा रघुराज द्वारा बताया गया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले की जांच कराई जा रही है। जांच किए जाने के बाद जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications