UP News: ट्रेन के सामने अचानक आ गई JCB, दूर-दूर तक गिरे टुकड़े, छोटी सी गलती पड़ी महंगी
UP News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद में रविवार दोपहर में बड़ा हादसा हो गया होता। चंदौली की पीडीडीयू टर्मिनल व्यास नगर रेलवे फाटक के समीप रविवार को रेलवे ट्रैक पार करते समय एक जेसीबी ट्रेन के सामने आ गई।
ट्रेन की रफ्तार काफी अधिक थी ऐसे में ट्रेन ने जेसीबी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद जेसीबी के परखच्चे उड़ गए। वहीं जेसीबी ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जैसी भी ऑपरेटर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

हादसे के दौरान तेज धमाका हुआ जिसके चलते ट्रेन में सवार यात्री भी भयभीत हो गए। वहीं धमाके की आवाज सुनने के बाद आसपास से काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। संयोग अच्छा था की ट्रेन डिटेल नहीं हुई नहीं तो बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता था।
दरअसल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के व्यास नगर में रेलवे लाइन के किनारे बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग गई थी। झाड़ियां को रविवार को जेसीबी से हटाया जा रहा था। रेलवे लाइन के एक तरफ सफाई करने के बाद जेसीबी चालक जेसीबी को लेकर दूसरी तरफ जा रहा था।
कहा यह भी जा रहा है कि ठेकेदार के कहने के बाद ही जेसीबी ऑपरेटर रेलवे ट्रैक पार करते हुए जेसीबी को दूसरी पटरी पर ले जा रहा था। इसी दौरान वाराणसी से मुंबई जा रही लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पहुंच गई।
ट्रेन की रफ्तार काफी अधिक थी ऐसे में ट्रेन को तत्काल रख पाना संभव नहीं था। तेज रफ्तार की ट्रेन जेसीबी को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। इस दौरान ट्रेन में सवार लोग सहम गए।
ट्रेन में सवार लोगों द्वारा बताया गया की टक्कर के बाद ऐसा एहसास हुआ जैसे ट्रेन की बोगी में आग लग गई हो। चारों तरफ धुंध छा गया। हालांकि दुर्घटना स्थल से थोड़ी दूर जाने के बाद ट्रेन को पायलट ने रोक दिया।
सूचना मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिए। हादसा होने के बाद लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस काफी देर तक रेलवे ट्रैक पर रुकी रही। एक्सप्रेस की जांच पड़ताल पूरी करने के बाद उसे आगे जाने की अनुमति दी गई।
रेलवे के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि हादसे की जांच कराई जा रही है। जो भी शख्स दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications