OMG! 'बवंडर' बनकर आसमान में जाने लगा गंगा का पानी, देख कर हैरान रह गए लोग
चंदौली जिले में शनिवार को गंगा का पानी बवंडर के रूप में आसमान में जाने लगा, सरौली गांव के समीप घटित हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
चंदौली, 02 अक्टूबर : चंदौली जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चंदौली जिले के सरौली गांव में शनिवार को गंगा नदी का पानी बवंडर के रूप में आकाश में जाने लगा। यह घटना देखकर ग्रामीण हैरान हो गए, इस दौरान कुछ लोगों ने डरते डरते इस घटना का वीडियो बना लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आज तक उन्होंने ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी थी। कुछ लोग इस घटना को चमत्कार तो कुछ लोग इसके पीछे ईश्वर की कृपा बता रहे हैं।

तेज धमाके के बाद आकाश में जाने लगा पानी
सरौली गांव के लोगों ने बताया कि शनिवार को शाम साढ़े चार बजे कुछ लोग अपने खेतों में काम कर रहे थे तो कुछ लोग अपने पशुओं को गंगा किनारे चराने के लिए ले गए थे। इसी दौरान गंगा नदी के बीच में तेज धमाका हुआ। धमाके के बाद लोगों का ध्यान गंगा नदी की तरफ गया तो लोग हैरान रह गए। हिलोरे मारते हुए गंगा का पानी आसमान की तरफ जा रहा था। यह घटना देखने के बाद वहां मौजूद कई लोग भयभीत हो गए। हालांकि कुछ लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और वही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

3 मिनट बाद आकाश में समा गया पानी
ग्रामीणों ने कहा कि यह घटना गांव से भी दिखाई दे रही थी। करीब 3 मिनट तक बवंडर के रूप में पानी आसमान में जाता रहा और उसके बाद एकाएक पानी आसमान में समा गया। हरहुआ के रहने वाले वयोवृद्ध बिरजू पटेल ने बताया कि अपने जीवन काल में उन्होंने ऐसी घटना कभी नहीं देखी थी। उन्होंने यह भी कहा कि पहले बवंडर देखने को मिलते थे लेकिन बवंडर पानी में नहीं आता था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह घटना प्रकृति से जुड़ी है और इसके पीछे कोई शुभ या अशुभ कारण भी हो सकता है।
जियोफिजिक्स से जुड़े लोगों इसे 'वाटर स्पॉउट' बताया
इस बारे में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के जियोफिजिक्स डिपार्टमेंट के डॉ. एमके श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसी घटनाएं कभी कबार देखी जाती हैं। इस घटना को वाटर स्पॉउट के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि भारत में ऐसी घटनाएं काफी कम होती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आम बोलचाल की भाषा में इसे बवंडर के नाम से भी जाना जाता है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications