TTE की मच्‍छरदानी पर रेंगता मिला जहरीला सांप, देखते ही उड़े होश

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक टीटीआई की मच्छरदानी पर जहरीला सांप रेंगता मिला। टीटीआई की नजर जब सांप पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। मामला चंदौली जंक्शन का है, जहां रेस्‍ट रूम में टीटीई आराम फरमा रहे थे। ट्विटर यूजर रजनीश पांडेय ने इसकी जानकारी रेल मंत्री पीयूष गोयल से लगायत पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एलसी त्रिवेदी को दी। इसके बाद डीआरएम राजेश पांडेय ने पूरे मामले को लेकर जांच का आदेश दे दिया। यह घटना आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

क्‍या है पूरा मामला?

क्‍या है पूरा मामला?

दरअसल, चंदौली जंक्शन पर टीटीई के ठहरने के लिए रेस्ट हाउस बना हुआ है। यहां रोजाना 20 से 25 टीटीई ठहरते हैं। जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात धनबाद के टीटीई विक्रम कुमार कमरे में आराम कर रहे थे। सुबह जब उनकी आंख खुली तो उनकी नजर मच्छरदानी के ऊपर गई, जहां एक जहरीला सांप रेंगता हुआ द‍िखा। सांप को देखते ही टीटीई के होश उड़ गए। वह घबराकर तुरंत मच्छरदानी से बाहर निकले और शोर मचा द‍िया। हंगामा सुनकर अन्य टीटीई भी वहां पहुंच गए। कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी।

डीआरएम ने दिए जांच के आदेश

डीआरएम ने दिए जांच के आदेश

सांप को देख भगदड़ मच गई थी। काफी देर तक सांप मच्छरदानी में घुसने का प्रयास करता रहा, लेकिन कामयाब नहीं हुआ। अंत में रनिंग रूम के अन्य रेलवे कर्मियों की मदद से उनकी मच्छरदानी से सांप हटाया गया। ट्वीटर के माध्यम से रेलमंत्री व जीएम को इसके बारे में सूचना दी गई, जिसके बाद मामला डीआरएम राजेश पांडेय तक मामला पहुंचा। डीआरएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच के लिए अधिकारियों की टीम भी गठित कर दी गई है।

दो दिन पहले ही धनबाद से मुगलसराय पहुंचे थे टीटीई विक्रम कुमार

दो दिन पहले ही धनबाद से मुगलसराय पहुंचे थे टीटीई विक्रम कुमार

बता दें, धनबाद मंडल के टीटीई विक्रम कुमार दो दिन पहले ही ट्रेन लेकर धनबाद से मुगलसराय पहुंचे थे। उन्हें दूसरे दिन सुबह में वापस धनबाद लौटना था। वह अपने बिस्तर पर मच्छरदानी लगाकर सो गए थे, उनके साथ हॉल में तीन-चार और टिकट निरीक्षक भी आराम कर रहे थे। सुबह आंख खुली तो देखा कि मच्छरदानी के ऊपर सांप रेंग रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+