चंदौली: 2 करोड़ की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

Chandauli news, चंदौली। जीआरपी ने मंगलवार को पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 950 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह शख्स राजस्थान का रहने वाला है और जयपुर से बिहार के बक्सर में हेरोइन की डिलिवरी देने के लिए जा रहा था।

चेकिंग के डर से प्लेटफॉर्म पर ही घूम रहा था तस्कर

चेकिंग के डर से प्लेटफॉर्म पर ही घूम रहा था तस्कर

दरअसल, प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले के मद्देनजर जीआपी स्टेशन पर चेकिंग अभियान चला रही है। मंगलवार को भी स्टेशन पर कड़ी चेकिंग चल रही थी। इस दौरान ट्रेन में चेकिंग देख शख्स ट्रेन से उतरकर प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 पर घूम रहा था। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसके पास से 900 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। हेरोइन की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

जीआरपी के इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि पकड़ा गया जमुना लाल मीणा डि​लीवरी का काम करता था। फिलहाल, जीआरपी पुलिस इसके खिलाफ करवाई के साथ इसका नेटवर्क खंगालने में जुट गई है।

आये दिन आते हैं तस्करी के मामले

आये दिन आते हैं तस्करी के मामले

बता दें, एशिया के सबसे बड़े यार्ड प. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर हावड़ा से दिल्ली, गुवाहाटी, अमृतसर और तमाम जगहों पर जाने के लिए लगातार ट्रेनों का परिचालन होता रहता है। यही वजह है कि आये दिन बड़ी मात्रा में सोने के बिस्किट, मादक पदार्थ और कछुओं की तस्करी के मामले भी सामने आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+