ट्रेन के एसी कोच में चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, प्लेटफॉर्म पर पकड़ा और मिला लाखों का सामान

Recommended Video

    ट्रेन के एसी कोच में चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, प्लेटफॉर्म पर पकड़ा और मिला लाखों का सामान

    चंदौली। यूपी के चंदौली में पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के जीआरपी व आरपीएफ ने ट्रेनों के एसी कोच में चोरी करने वाले शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से जीआरपी व आरपीएफ ने लाखों रुपए के समान बरामद किए हैं जिसकी कुल कीमत करीब 3 लाख 10 हजार बताया जा रहा है।

    rpf and grp jawans arrested theft gang from platform

    दरअसल एक विशेष अभियान के तहत जनपद के जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के विभिन्न प्लेटफॉर्म तथा सर्कुलेटिंग एरिया में संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की जांच कर रहे थे। इस दौरान जीआरपी तथा आरपीएफ के जवानों ने जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 7/8 के छोर के लोकेशन बॉक्स के पास से संदेह के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनकी तलाशी ली। तलाशी में उनके पास से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल, लैपटॉप, नगद रुपये आदि बरामद हुए, जिसके बाद जवानों ने तीनों अभियुक्तों को पकड़कर थाने लाई और पूछताछ की।

    मामले का खुलासा करते हुए जीआरपी व आरपीएफ प्रभारी ने बताया की पकड़े गए अभियुक्त शातिर चोर हैं जो ट्रेनों में चढ़कर यात्रियों का समान चुराने का काम कारते थे। उन्होंने बताया कि अभियुक्त ज्यादातर एसी कोच में यात्रियों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने बताया की अभियुक्तों पर विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+