'समीक्षा करें, आरोप न लगाएं', केंद्रीय मंत्री के चंदौली से चुनाव हारने पर BJP विधायक ने FB पर लिखा
Chandauli Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा चंदौली लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय को तीसरी बार चुनाव मैदान में उतर गया था। हालांकि महेंद्र नाथ पांडेय इस बार चुनाव हार गए।
इस लोक सभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह चुनाव जीते हैं। वीरेंद्र सिंह को 474776 रोड मिले जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेंद्रनाथ पांडे को चार लाख 452911 वोट मिले। इस तरह वीरेंद्र सिंह ने महेंद्र पांडेय को 21565 वोटों से चुनाव हरा दिया।

इस लोकसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी का भी कब्जा रहा है। इस बार चंदौली लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी द्वारा सत्येंद्र कुमार मौर्य को टिकट दिया गया था। सत्येंद्र मौर्य को कुल 159903 वोट मिले। सपा प्रत्याशी के जीतने के पीछे एक वजह यह भी है कि बसपा भी यहां मजबूती से लड़ी।
इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि समाजवादी पार्टी द्वारा इस बार पूर्वांचल की सभी लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के चयन में काफी सूझबूझ बरती गई थी। यही कारण है कि चंदौली लोकसभा सीट पर इस बार समाजवादी पार्टी द्वारा जातीय समीकरण को ध्यान में रखकर वीरेंद्र सिंह को टिकट दिया गया था।
कमियों को सुधारा जाए, अभी भी समय
वहीं महेंद्र नाथ पांडेय के चुनाव हारने के बाद चंदौली लोकसभा क्षेत्र क्षेत्र के सैयदराजा विधानसभा के विधायक सुशील सिंह द्वारा फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा गया है जो चर्चा में बना हुआ है। सुशील सिंह द्वारा लिखा गया पोस्ट लोगों द्वारा शेयर किया जा रहा है।
कहा जा रहा है कि डा. महेंद्र नाथ पांडेय द्वारा चंदौली लोकसभा सीट से हार का ठीकरा चंदौली विधानसभा के विधायकों और राज्यसभा सांसद के सिर पर फोड़ा जा रहा है। यही कारण है कि इस बात से नाराज होकर विधायक सुशील सिंह द्वारा फेसबुक पर लिखा गया है।
विधायक सुशील सिंह ने बुधवार को फेसबुक पर लिखा कि "जब सारी जिम्मेदारी जिले के माननीय विधायकों और माननीय राज्यसभा सांसदों की ही है तो संगठन का क्या काम, समीक्षा करिए आरोप ना लगाइए, हार से सीखना है किसी को जिम्मेदार नहीं बनाना है, अनावश्यक टिप्पड़ी करने से बेहतर है अपनी अपनी कमियों पर ध्यान देते हुए उन कमियों को सुधारा जाए, अभी भी समय है।"
विधायक सुशील सिंह द्वारा फेसबुक पर यह पोस्ट लिखे जाने के बाद लोगों के बीच चर्चा है कि चंदौली लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में अंदर ही अंदर आपसी मतभेद चल रहा है। हालांकि इस बारे में कोई भी नेता साफ तौर पर बोलने से बच रहा है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications