चंदौली: बच्चा चोर समझ भीड़ ने बुजुर्ग म​हिला को बुरी तरह पीटा

चंदौली। यूपी के चंदौली जिले में एक बार फिर एक मंदबुद्धि बुजुर्ग महिला भीड़ का शिकार हो गई। महिला को बच्चा चोर समझ कर भीड़ ने जमकर धुनाई की, उसके बाद डायल 100 बुलाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, पुलिस एक बार फिर बच्चा चोरी की घटनाओं को अफवाह कहते हुए जनता से अपील करते नजर आ रही है।

बच्चा चोरी के शक में महिला की बेरहमी से पिटाई

बच्चा चोरी के शक में महिला की बेरहमी से पिटाई

पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद भी बच्चा चोरी के अफवाहों और मॉब लिंचिंग की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। मामला मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती महमूदपुर का है, जहां एक मंदबुद्धि महिला को भीड़ ने बच्चा चोर समझकर पिटाई कर दी। भीड़ महिला को पीट रही थी और इस दौरान भीड़ को महिला की उम्र का भी लिहाज नहीं रहा। इस बीच कुछ लोगों ने पुलिस को बच्चा चोर के पकड़े जाने की सूचना भी दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर महिला को भीड़ के चंगुल से मुक्त कराया और थाने ले आई। पूछताछ के बाद पता चला कि महिला कौशांबी की रहने वाली है और अपने किसी रिश्तेदार के यहां मुगलसराय आई थी।

कम नहीं हो रहीं ऐसी घटनाएं

कम नहीं हो रहीं ऐसी घटनाएं

हालांकि, पुलिस के अधिकारी लगातार लोगों को जागरुक कर रहे हैं कि बच्चा चोरी के अफवाह पर ध्यान ना दें और इस तरह के मामले सामने आने पर पहले पुलिस को सूचित करें, कानून हाथ में ना लें, फिर भी ऐसी घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

महज शक के आधार पर महिला को पीटा

महज शक के आधार पर महिला को पीटा

मामले की पड़ताल के बाद पुलिस ने पाया कि बच्चा चोरी जैसी घटना बिल्कुल गलत है। ना तो कोई पीड़ित सामने आया, जिसका बच्चा चोरी हुआ और ना ही किसी ने बच्चा चुराते हुए देखा है। महज संदेह के आधार पर बुजुर्ग महिला की भीड़ ने पिटाई कर दी। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी है और जांच के बाद ही कार्रवाई की बात कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+