Chandauli News: खेत में पेड़ पर बैठा दिखा तेंदुआ, किसानों ने क्लिक की फोटो और फिर लाठियां लेकर दौड़े

उत्तर प्रदेश के Chandauli जनपद के कंदवा थाना अंतर्गत एक गांव में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम द्वारा तेंदुए की तलाश की जा रही है।

Leopard seen sitting on a tree in the field in Chandauli, UP

UP Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद में खेत में तेंदुआ देखे जाने के बाद किसानों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की सूचना के बाद गांव में पहुंची वन विभाग की टीम सर्च अभियान चलाकर तेंदुए की खोजबीन में जुटी हुई है।

वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फोटो देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह तेंदुआ नहीं कैट फिश है और यह भी तेंदुए की ही एक प्रजाति है। सर्च अभियान चलाया जा रहा है जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

दरअसल चंदौली जनपद के कंदवा थाना क्षेत्र के ओयरचक गांव के किसान रविवार सुबह खेत में काम करने के लिए गए थे। किसानों ने बताया कि इस दौरान उन्हें पेड़ पर बैठा हुआ एक तेंदुआ दिखाई दिया।

किसानों ने बताया कि पहली बार देखने पर ऐसा प्रतीत हुआ कि बिल्ली है लेकिन गांव के रहने वाले कुछ युवक जब उसके पास पहुंची तो उसकी पूंछ और उसका शरीर देखकर ग्रामीणों का आभास हुआ कि यह बिल्ली नहीं तेंदुआ है।

उसके बाद वहां मौजूद युवक और किसान मोबाइल फोन से ही उसका फोटो बनाने लगे। फिर वह पेड़ की डाल पर जब इधर-उधर टहलने लगा तो ग्रामीण भयभीत होकर गांव की तरफ भागे और गांव से लाठी डंडा लेकर जब वहां वापस पहुंचे तो तेंदुआ भाग गया था।

ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ के समीप में ही झाड़ियां हैं और ऐसे में संभावना है कि तेंदुआ उसी झाड़ी में घुस गया हो। ग्रामीणों द्वारा तेंदुए की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई।

ग्रामीणों द्वारा शिकायत किए जाने के बाद वन विभाग की टीम गांव में पहुंची और तेंदुए की तलाश जारी हुई। काफी खोजबीन के बाद भी तेंदुआ कहीं दिखाई नहीं दिया हालांकि वन विभाग की टीम और ग्रामीणों द्वारा रविवार सायं काल तक तेंदुए की तलाश की जाती रही।

इस बारे में डीएफओ रणवीर मिश्रा द्वारा बताया गया कि तेंदुआ जैसा दिखाई देने वाला जानवर गांव में देखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि फोटो देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह कैटफिश है। तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+