चंदौली: भूसा और पशु आहार की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे 78 लाख की शराब

चंदौली। यूपी के चंदौली में एक बार फिर लाखों रुपए की शराब पकड़ी गई है। थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ट्रक और कार से 1015 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत 78 लाख बताई जा रही है। बिहार में शराबबंदी है जहां डिमांड को देखते हुए हरियाणा से इतनी भारी मात्रा में शराब की सप्लाई की जा रही थी। तस्कर पशु आहार की बोरियों में शराब छुपाकर ले जा रहे थे लेकिन पुलिस की नजर से वे बच नहीं पाए।

Illegal wine worth 78 lakhs siezed by police

होली त्योहार को देखते हुए एसपी के आदेश पर जनपद की पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। इस इलाके में शराब और मादक पदार्थों की खेप पहले भी पकड़ी जाती रही है। एएसपी ने इस बारे में बताया कि मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले इनोवा कार को पकड़ा।

Illegal wine worth 78 lakhs siezed by police

इसके बाद कार सवार तस्करों की निशानदेही पर ट्रक को पुलिस ने पकड़ा जिसमें पशु आहार की बोरियों में शराब की भारी मात्रा मिली। ट्रक में भूसा भरा था। पकड़े गए तस्करों में तीन बिहार के हैं और एक गाजियाबाद निवासी है।

Illegal wine worth 78 lakhs siezed by police

पुलिस पूछताछ में तस्करों ने बताया कि होली त्योहार के मद्देनजर बिहार में शराब की डिमांड को देखते हुए वे फर्जी पशु आहार की बिल्टी वनाकर हरियाणा से शराब लाद कर बिहार जा रहे थे और इनोवा कार से पुलिस पर निगरानी रखा जा रहा था। वहीं पुलिस ने बताया अभियुक्तों पर विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+