UP: डीजे पर डांस करने को लेकर पति ने पत्नी को जड़ा थप्पड़, महिला ने किया ऐसा काम कि हैरान रह गए घरवाले

UP News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में डीजे पर डांस करने से मना करने पर एक पति ने अपनी पत्नी को सरेआम थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज होकर महिला ने अपने कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में मातम पसरा है।

UP Chandauli News: चंदौली जिले में एक महिला ने डीजे पर डांस करने से मना कर दिया, जिस पर उसके पति ने उसकी पिटाई कर दी। पति द्वारा सबके सामने थप्पड़ मारने से नाराज महिला अपने कमरे में चली गई। कमरे में जाकर उसने आत्महत्या कर ली।

महिला देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिवार वालों को शक हुआ। उसके बाद लोग जब कमरे में पहुंचे तो फांसी के फंदे से लटकती हुई लाश देखकर लोग हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि महिला को फंदे से उतारकर लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

husband-slaps-wife-for-dancing-on-dj-in-chandauli-up

महिला के मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है, वहीं सूचना मिलने के बाद महिला के मायके पक्ष के लोग भी ससुराल पहुंच गए। मायके पक्ष के लोगों द्वारा ससुराल पक्ष के लोगों के ऊपर बेटी को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह पूरा मामला चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव का है। रामगढ़ ग्राम सभा के महाराजगंज कस्बे में सूरज बिंद नामक युवक रहता है। सूरज बिंद की शादी साल 2018 में गाजीपुर जनपद के जमानिया थाना अंतर्गत लटिया गांव में गीता के साथ हुई थी।

शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक रहा और सूरज तथा गीता को दो बेटियां हुई। पहली बेटी का नाम आकृति है जो 3 साल की है तथा दूसरी बेटी का नाम अमृता है जो एक साल की है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात में परिवार में जन्म दिन पार्टी चल रही थी।

घर की महिलाएं और लड़कियां डीजे पर डांस कर रही थीं, इसी बीच सूरज ने अपनी पत्नी गीता से डीजे पर डांस करने को कहा। जब गीता ने डांस करने से मना कर दिया तो सूरज गुस्से में आकर अपनी पत्नी गीता को थप्पड़ मार देता है। सरेआम थप्पड़ मारे जाने से नाराज गीता अपने कमरे में चली गई और आत्महत्या कर ली।

रात में डांस उसे खाली होने के बाद परिजन जब कमरे में पहुंचे तो गीता की लाश फंदे से लटक रही थी। गीता की लाश को देखने के बाद परिजन चीखने चिल्लाने लगे। इसी बीच परिवार के लोगों ने बलुआ थानाध्यक्ष को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद गांव में पहुंचे इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह ने मृतका की लाश को कब्जे में ले लिया।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए थे। मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को उसके पति और परिवार के आने लोगों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उन लोगों ने यह भी कहा कि उनकी बेटी को मारने के बाद फांसी के फंदे से लटकाया गया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मृतका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+