20 साल में की 400 चोरियां, पकड़े जाते तो फिर हो जाते थे सलाखों से बाहर, इस बार चंदौली में चढ़ गए हत्थे
uttar pradesh news today, चंदौली। उत्तर प्रदेश में चंदौली पुलिस ने कुछ शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी के कई मामलों का खुलासा किया है। ये चोर बीते करीब 20 साल से सक्रिय थे। इन्होंने 400 चोरियाँ कीं। पकड़े जाने पर उन्होंने यह भी बताया कि इतने सालों के दौरान वह कई बार पकड़े भी जा चुके थे। मगर, बाद में पुलिस की गिरफ्त से छूट भी गए। अब पुलिस उनसे लाखों के गहने और नशीला पाउडर बरामद किए हैं।

चंदौली के एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरियों को देखते हुए टीम लगातार एक्शन ले रही थी। हमने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की आदेश दिया था। इसी बीच मुगलसराय में कुछ अपराधियों के होने की सूचना मिली। वे चोरी के माल सहित डीआरएम कार्यालय के पीछे बैंच पर बैठे थे, तभी भारी संख्या में सिपाही एकत्रित हुए और मौके से तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में अभियुक्तों के पास से करीब 5 लाख के गहने तथा नशीला पावडर बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस अभियुक्तों को पकड़ कर थाने लाई और पूछताछ की।

अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया की वे करीब 20 सालों से घरों तथा ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम देते आ रहे हैं। वे चोरी के माल को बेचने की फिराक में थे कि वे पुलिस के हत्थे चड़ गए। उन्होंने बताया कि वे मेडिकल की दुकानों से अल्पाजोलाम टेबलेट लेकर उससे नशीला पाउडर बनाते थे।












Click it and Unblock the Notifications